एक्सप्लोरर

टेरर फंडिंग: ED ने हवाला ऑपरेटर की प्रॉपर्टी के एक हिस्से और पत्नी का बैंक बैलेंस किया जब्त

आरोपी एजाज हुसैन ख्वाजा को 2006 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 किलो से ज्यादा विस्फोटक और हवाला की 49 लाख रुपए की रकम के साथ गिरफ्तार किया था. ख्वाजा को अदालत ने इस अपराध के लिए 7 साल की सजा सुनाई थी.

नई दिल्ली: आतंकी फंडिंग के एक मामले में ईडी ने जम्मू कश्मीर के बारामूला निवासी एजाज हुसैन ख्वाजा की दिल्ली स्थित प्रॉपर्टी का एक हिस्सा और उसकी पत्नी के बैंक खाते में जमा रकम जब्त की है.

ख्वाजा को साल 2006 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था और उसके बाद ईडी ने इस मामले में पीएमएलए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.

ईडी के एक आला अधिकारी के मुताबिक साल 2006 में एजाज हुसैन ख्वाजा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 किलो से ज्यादा विस्फोटक और हवाला की 49 लाख रुपए की रकम के साथ गिरफ्तार किया था.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ख्वाजा के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट के सामने पेश किया था जहां उसे इस अपराध में 7 साल की सजा सुनाई गई थी. जांच के दौरान पता चला की ख्वाजा हवाला ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था और पाकिस्तान में बैठे एक आईएसआई एजेंट मुख्तियार अहमद भट्ट उर्फ अहमद के संपर्क में भी था.

ईडी ने जांच के दौरान अपराध के पैसे से कमाई गई प्रॉपर्टी के बाबत पता किया और उसके बाद ख्वाजा की दिल्ली के जंगपुरा स्थित एक प्रॉपर्टी के एक हिस्से समेत उसकी पत्नी के खाते में आए पैसे जब्त कर लिए हैं.

ईडी अधिकारी का दावा है कि जितनी रकम उसने अपराध के पैसे से कमाई थी, उससे कहीं ज्यादा रकम अटैच की गई है.

यह भी पढ़ें:

लॉकडाउन से हालात बेहतर, गरीबों को नवंबर तक मुफ्त अनाज, पढ़ें- पीएम मोदी के संबोधन की सभी बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget