एक्सप्लोरर

ED ने ICICI बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर और अन्य की 78 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की

चंदा कोचर पर ईडी ने आईसीआईसीआई बैंक मामले में वीडियोकॉन ग्रुप को 1875 करोड़ रुपये का लोन देने के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था.

नई दिल्लीः तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर वीडियोकॉन ग्रुप को हजारों करोड़ रुपये का लोन देने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आज आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी चंदा कोचर उनके पति दीपक कोचर तथा उनकी कंपनियों से जुड़ी 78 करोड रुपए से ज्यादा की चल अचल संपत्ति अटैच कर ली.

इनमें चंदा कोचर उनके पति दीपक कोचर का एक फ्लैट, उनकी कंपनियों से जुड़े प्रोजेक्ट मशीनरी वैल्यू शामिल है. चंदा कोचर पर ईडी ने आईसीआईसीआई बैंक मामले में वीडियोकॉन ग्रुप को 1875 करोड़ रुपये का लोन देने के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था. इस मुकदमे की जांच के दौरान ईडी ने पाया कि वीडियोकॉन ग्रुप को जो लोन दिया गया उसमें से 300 करोड़ रुपए का एक लोन बैंक की तरफ से जारी किया गया था और जिस कमेटी ने यह लोन पास किया उसकी मुखिया चंदा कोचर थीं.

ईडी का दावा है कि इस रकम में से 64 करोड़ रुपये की रकम चंदा कोचर के पति दीपक कोचर से जुड़ी कंपनियों में ट्रांसफर की गई. यह भी आरोप है कि तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर वीडियोकॉन ग्रुप को और उससे जुड़ी कंपनियों को नए लोन दिए जाते रहे जबकि वीडियोकॉन ग्रुप का आरोप है कि पुराने लोन वापस ही नहीं करता था जिसके चलते साल 2017 में 1700 करोड़ से ज्यादा का लोन एनपीए हो गया.

जांच के बाद ईडी ने चंदा कोचर और दीपक कोचर के मुंबई स्थित फ्लैट तमिलनाडु और महाराष्ट्र में उनकी कंपनियों से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट तथा ईडी छापे के दौरान बरामद हुए साढ़े दस लाख रुपये की रकम अटैच कर ली. ईडी का कहना है कि 78 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम की चल अचल संपत्ति अटैच की गई है. यह अटैचमेंट अभी आरंभिक तौर पर है और इसकी पुष्टि ईडी कोर्ट से होनी बाकी है. ईडी का कहना है कि इस मामले में जांच अभी जारी है.

वीडियोकॉन से जुड़े इस घोटाले के सामने आने के बाद आईसीआईसीआई बैंक की तत्कालीन एमडी चंदा कोचर की मुश्किलें बढ़ गई थी और इसके चलते उन्हें उनके पद से हटा दिया गया था. ईडी ने इस मामले में चंदा कोचर और दीपक कोचर से लगभग एक दर्जन से ज्यादा बार पूछताछ की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: '10 साल में 152 पेपर लीक, एक को भी नहीं सजा', प्रदर्शन पर बोले राहुल- बहुत तनाव में देश के छात्र
LIVE: '152 पेपर लीक में एक को भी नहीं सजा', प्रदर्शन पर बोले राहुल- बहुत तनाव में देश के छात्र
'NEET पर बातचीत के लिए तैयार', किरेन रिजिजू बोले- संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस जोड़ रही नई शर्त
'NEET पर बातचीत के लिए तैयार', किरेन रिजिजू बोले- संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस जोड़ रही नई शर्त
'धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए...', छात्रों की मांग के समर्थन में उतरे उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
'धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए...', छात्रों की मांग के समर्थन में उतरे उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
Explained: अन्ना आंदोलन के 10 बड़े चेहरे अब कहां? केजरीवाल-सिसोदिया को मिली सत्ता, किरण को बीजेपी और असमंजस में कुमार!
अन्ना आंदोलन के 10 बड़े चेहरे अब कहां? केजरीवाल बने CM, किरण को बीजेपी और असमंजस में कुमार!

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget