एक्सप्लोरर

1000 करोड़ घोटाला: ED ने IT विभाग से मांगे दस्तावेज़, फर्ज़ीवाड़े में बड़े बैंक अधिकारी-चीनी नागरिकों के शामिल होने का संदेह

खुफिया विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि चार्ली को सितंबर 2018 में मणिपुर से बनवाए गए फर्जी पासपोर्ट के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था.

नई दिल्ली: चीनी कंपनियों की मिलीभगत से फर्जी कंपनियां खोलकर 1000 करोड़ रुपये का हवाला करने के मामले में ईडी ने आयकर विभाग से दस्तावेज मांगे हैं. इस मामले में कुछ चीनी नागरिकों के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है और एक बैंक के बड़े अधिकारी और कर्मचारी भी इस घोटाले में शामिल बताए जा रहे हैं. आयकर विभाग ने इस मामले में मंगलवार को छापेमारी की थी.

1000 करोड़ रुपये के घोटाला रैकेट के मुख्य आरोपी चार्ली से आयकर विभाग की लगातार पूछताछ जारी है और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग अभी भी छापेमारी कर रहा है. आयकर विभाग को अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि चार्ली और उसके सहयोगियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनियां खोलकर लगभग 1000 करोड़ रुपये का हवाला कारोबार किया है और इस कारोबार में कुछ भारतीय कंपनियों समेत एक बड़े बैंक के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हैं.

खुफिया विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि चार्ली को सितंबर 2018 में मणिपुर से बनवाए गए फर्जी पासपोर्ट के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. बाद में चार्ली जमानत पर रिहा हो गया था और गुरुग्राम में एक कंपनी बनाकर उसने अपना कारोबार फिर से शुरू कर दिया था. आयकर विभाग चार्ली की गतिविधियों पर लगातार निगाह रख रहा था. इनकम टैक्स को इस बात की जानकारी मिली थी कि देश में हवाला के जरिये करोड़ों का कारोबार हो रहा है और इसमें चीन के नागरिक भी शामिल हैं.

इसी जानकारी के आधार पर इनकम टैक्स ने दिल्ली, गाजियाबाद और गुरूग्राम में रिटेल शॉप, बैंक अधिकारी, चार्टेड अकांउटेंट और व्यापारियों के 24 ठिकानों पर ये छापेमारी की. इस छापेमारी में पता चला कि चीन के लोग भारत में बैंक अधिकारियों, चार्टेड अकाउंटेंट के साथ मिलकर हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग का कारोबार चला रहे हैं. इन चीनी नागरिकों के कहने पर फर्जी कंपनियां बनाईं गईं और 40 बैंक खाते खोले गए, जिसके जरिये 1000 करोड़ का हवाला का कारोबार किया.

इन फर्जी कपंनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये निकाले गये और फिर उनसे देशभर में रिटेल शोरुम खोले गये. खुफिया एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया कि एक बार फिर चार्ली और उसके संबंधों की जांच शुरू कर दी गई है और चार्ली के बारे में फिर से सूचनाएं इकट्ठा करने का काम किया जा रहा है.

खुफिया एजेंसी के आला अधिकारी के मुताबिक इस बात की जांच की जा रही है कि चार्ली कभी तिब्बत या चीन की जेल में तो बंद नहीं रहा, क्योंकि अक्सर वहां की जेलों में बंद रहने वाले अपराधियों को चीनी खुफिया एजेंसी अपना एजेंट बना कर दूसरे देशों में जासूसी करने के लिए भेजती हैं. साथ ही जांच एजेंसी इस बात का भी पता करेंगी की चार्ली के पास पैसा किन माध्यमों से आता था. चीनी कंपनियों की कथित घोटालेबाजी को लेकर विभिन्न जांच एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है और ईडी ने मामले से संबंधित दस्तावेज आयकर विभाग से मांगे हैं.

ये भी पढ़ें:

Bengaluru violence: 3 लोगों की मौत, 60 पुलिस कर्मी समेत कई घायल, 145 लोग गिरफ्त में | पढ़ें बड़ी बातें   

लद्दाख से सटी एलएसी पर स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर को किया गया तैनात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget