एक्सप्लोरर

ED ने SIPL के प्रबंध निदेशक को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

ED Arrests Servomax India MD: ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने यह मामला सीबीआई (CBI) की ओर से दर्ज की गई एफआईआर (FIR) के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज कर शुरू किया था.

ED Arrests Servomax India MD: बैंकों के समूह को 402 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सर्वोमैक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SIPL) कंपनी के प्रमोटर और प्रबंध निदेशक अवसारला वेंकटेश्वर राव को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया. राव को प्रवर्तन निदेशालय की विशेष अदालत के सामने पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने यह मामला सीबीआई (CBI) की ओर से दर्ज की गई एफआईआर (FIR) के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज कर शुरू किया था. सीबीआई ने इस मामले में धोखाधड़ी आदि अनेक आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. ईडी की जांच के दौरान पता चला कि एसआईपीएल कंपनी ने बैंकों के एक समूह से लोन लिया था. आरोप है कि लोन लेने के लिए कंपनी ने अपने खाते में हेरफेर किया. साथ ही माल खरीदे बिना ही कई कंपनियों को लेटर ऑफ क्रेडिट जारी कराया था. इसके चलते बैंक को करोड़ों रुपये का चुना लगा.

पैसे को अपने फायदे के लिए कई कंपनियों में डायवर्ट किया

प्रवर्तन निदेशालय को जांच के दौरान यह भी पता चला कि वेंकटेश्वर राव ने लोन के पैसे को अपने फायदे के लिए विभिन्न कंपनियों में डायवर्ट किया. आरोप के मुताबिक, उन्होंने 50 से ज्यादा ऐसी कंपनियों में पैसा डायवर्ट किया, जिससे यह पता ना चल सके कि पैसों का हेरफेर किया गया है. ईडी का कहना है कि इस कंपनी के सर्वेसर्वा मुख्य रूप से वेंकटेश्वर राव ही थे और उन्हें यह अच्छी तरह पता था कि उनकी कंपनी की ओर से बैंकों को धोखा दिया जा रहा है. इस धोखाधड़ी के चलते बैंकों को 402 करोड़ रुपये का लोन एनपीए करना पड़ा.

सेल कंपनी के जरिए अपने धंधे को आगे बढ़ा रहा था

आरोप है कि वेंकटेश्वर राव ने अपनी कंपनी को दिवालिया घोषित करने की भी कोशिश की. आरोप के मुताबिक, एक तरफ तो वेंकटेश्वर राव अपनी कंपनी को दिवालिया घोषित करने का प्रोसेस चला रहा था. वहीं, दूसरी तरफ एक सेल कंपनी के जरिए अपने धंधे को आगे बढ़ा रहा था. प्रवर्तन निदेशालय ने जब इस मामले की जांच शुरू की, तो वेंकटेश्वर राव ने उसकी ओर से पूछे गए सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए. यह भी आरोप है कि वेंकटेश्वर राव ने प्रवर्तन निदेशालय को जांच में सहयोग नहीं किया, जिसके चलते प्रवर्तन निदेशालय ने वेंकटेश्वर राव को गिरफ्तार कर लिया. उसे ईडी की हैदराबाद स्थित विशेष अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- 

Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

Coronavirus Cases in India: कोरोना के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा- कोरोना टेस्ट बेहद ज़रूरी, इसे तुरंत बढ़ाया जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget