एक्सप्लोरर

ईडी का बड़ा एक्शन, मुख्तार अंसारी के खिलाफ मामले में चार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

ईडी ने कहा कि इससे अपराध की आय अर्जित हुई, क्योंकि आरोपी संस्थाओं को एफसीआई से किराया प्राप्त हुआ. जांच एजेंसी ने कहा कि एफसीआई से प्राप्त कुल किराया 15.31 करोड़ रुपये था.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (15 जुलाई, 2025) को बताया कि उसने धनशोधन के एक गंभीर मामले में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व सांसद अतुल राय और बाहुबली (दिवंगत) मुख्तार अंसारी के एक करीबी सहयोगी से संबंधित 4.18 करोड़ रुपये मूल्य की छह अचल संपत्तियां कुर्क की हैं, जिनमें दिल्ली स्थित एक अपार्टमेंट भी शामिल है.

यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है. संपत्तियां कुर्क करने की यह कार्रवाई मुख्तार अंसारी की कंपनी विकास कंस्ट्रक्शन से जुड़ी एक जांच का हिस्सा है.

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत इन संपत्तियों को कुर्क करने का एक अस्थाई आदेश जारी किया गया है, जिनमें वाराणसी में तीन भूखंड और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दो कृषि भूमि भी शामिल हैं.

इसने कहा कि इन संपत्तियों का स्वामित्व स्पेक्ट्रम इंफ्रासर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के पास है, जिसका स्वामित्व और नियंत्रण अतुल राय और अंसारी के कथित सहयोगी जितेंद्र सापरा के पास है. धनशोधन का यह मामला उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से मऊ जिले (दक्षिण टोला थाना) में दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा है.

पुलिस शिकायत में कहा गया है कि गाजीपुर स्थित कंपनी विकास कंस्ट्रक्शन ने मऊ के रैनी गांव में सरकारी ज़मीन पर 'अतिक्रमण' किया और उस पर 'अवैध रूप से' एक गोदाम का निर्माण किया. शिकायत के अनुसार, इसी तरह गाजीपुर में एक और गोदाम बनाया गया और उसे भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को पट्टे पर दे दिया गया.

ईडी ने कहा कि इससे अपराध की आय अर्जित हुई, क्योंकि आरोपी संस्थाओं को एफसीआई से किराया प्राप्त हुआ. जांच एजेंसी ने कहा कि एफसीआई से प्राप्त कुल किराया 15.31 करोड़ रुपये था.

बयान के अनुसार, गोदाम निर्माण के लिए नाबार्ड से ‘सब्सिडी’ के रूप में 2.25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई, जबकि विकास कंस्ट्रक्शन के पूर्व साझेदारों से 3.10 करोड़ रुपये 'अवैध रूप से हड़पे' गए तथा अंसारी के बहनोई आतिफ रज़ा ने एफसीआई से हैंडलिंग एवं परिवहन शुल्क के रूप में 7.05 करोड़ रुपये प्राप्त किए.

ईडी ने कहा कि ये लेन-देन कुल मिलाकर 27.72 करोड़ रुपये की आपराधिक आय हैं. एजेंसी के अनुसार, इस धन का उपयोग अचल संपत्तियां खरीदने के लिए किया गया था, जिन्हें अब कुर्क कर लिया गया है. ईडी ने कहा कि उसने पहले भी इस मामले में कुछ संपत्तियां कुर्क की हैं और इसलिए, अब कुल कुर्की का मूल्य 6.40 करोड़ रुपये है.

मुख्तार अंसारी का मार्च, 2024 में बांदा के एक अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था. वह मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहा और 2005 से उत्तर प्रदेश और पंजाब की जेल में था. उसके खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले लंबित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget