एक्सप्लोरर

EC का आदेश- अगले 72 घंटों तक कूचबिहार जिले में किसी भी नेता की एंट्री पर रोक, CM ममता ने किया था जाने का एलान

केंद्रीय चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी और पुलिस के आला अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि केंद्र चुनाव आयोग के इस आदेश का पूरी तरह से अमल हो.

नई दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग ने आदेश दिया है कि कूचबिहार में जिस पोलिंग स्टेशन पर आज हिंसा की घटना हुई है उस कूचबिहार जिले की परिधि के इर्द-गिर्द अगले 72 घंटे तक किसी राजनैतिक दल का कोई नेता नहीं जाएगा.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी और पुलिस के आला अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि केंद्र चुनाव आयोग के इस आदेश का पूरी तरह से अमल हो.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने अपने आदेश में साफ तौर पर कहा है कि अभी तक घटना में मृतक लोगों का अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ है ऐसे में अगर कोई राजनेता वहां पर जाएगा तो माहौल खराब होने का अंदेशा बना रहेगा. इससे इलाके के साथ ही कई और इलाकों का भी माहौल बिगड़ सकता है. इसके चलते निष्पक्ष चुनाव करवाने की चुनाव आयोग की कोशिश पर भी असर पड़ सकता है.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मौजूदा हालातों को देखते हुए अब  पांचवें चरण से पहले प्रचार खत्म होने का वक्त 72 घंटे का कर दिया है अभी तक यह 48 घंटे का होता था.

केंद्रीय चुनाव आयोग को स्पेशल आब्जर्वर से मिली रिपोर्ट में यही पता चला है कि कूचबिहार में आज घटी घटना सेल्फ डिफेंस में की गई फायरिंग की वजह से हुई है क्योंकि अगर वहां हालात काबू नहीं किए जाते तो फिर मतदान करने आए लोगों की जान को खतरा हो सकता था.

बता दें पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में शनिवार को स्थानीय लोगों के जरिए हमला किए जाने के बाद सीआईएसएफ ने कथित तौर पर गोलियां चलाई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. वहीं ऐसा आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ जवानों की राइफलें छीनने की कोशिश की. दूसरी तरफ टीएमसी ने दावा किया कि मारे गए चार लोग उसके समर्थक थे. इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल कूचबिहार में घटनास्थल का दौरा करने की बात कही, जहां आज चार लोगों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें:

बंगाल चुनाव: चौथे चरण में 76.16% मतदान, कूच बिहार में केंद्रीय बलों की फायरिंग में 4 लोगों की मौत

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget