एक्सप्लोरर

Duplicate Garlic: बाजार में बिक रहा नकली लहसुन और चीनी, सेहत के लिए है खतरनाक, ऐसे करें पहचान

Duplicate Garlic In Indian Market: एक अमेरिकी सिनेटर ने चीन की ओर से दुनिया भर के बाजारों में डुप्लिकेट लहसुन बेचे जाने का दावा किया है. इसकी पहचान क्या होती है, इस बारे में आप इस स्टोरी पर पढ़िए.

Duplicate Garlic From China In Indian Market: भारत के बाजारों में नकली चावल और नकली अंडे बिकने के दावे तो पहले ही किए जा चुके हैं. अब क्या हो अगर आपको पता चले कि आपके यहां किचन में रखा खूबसूरत सफेद लहसुन, असली नहीं बल्कि नकली है. कुछ ऐसा ही दावा अमेरिका के एक सीनेटर ने किया है. उनका कहना है कि नकली सामान निर्यात करने में महारत हासिल कर चुका चीन अब भारत के बाजारों में नकली लहसुन भेज रहा है.

मार्केट में बिकने वाला यह लहसुन भारत के कई घरों में इस्तेमाल भी हो रहा है. यह बहुत ही सफेद और खूबसूरत होते हैं. हालांकि डुप्लीकेट होने की वजह से सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.

नाली के पानी से होता है तैयार
इस नकली लहसुन को तैयार करने के लिए इसे नाली के पानी से सींचा जाता है. साथ ही लीड और अन्य मेटल के माध्यम से जल्द तैयार किया जाता है. साथ ही इसकी सफेदी बढ़ाने के लिए क्लोरीन से ब्लीच किया जाता है. ये सारे पदार्थ सेहत के लिए खतरनाक है.

अमेरिकी सीनेटर ने बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा
एक अमेरिकी सीनेटर ने चीन से लहसुन आयात को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया है और इसकी जांच की मांग की है. रिपब्लिकन सीनेटर रिक स्कॉट ने वाणिज्य सचिव को पत्र लिखकर गंदे तरीके से इस तरह के लहसुन के उत्पादन का हवाला देते हुए कहा है कि चीनी लहसुन असुरक्षित है.

लहसुन पर दाग नहीं तो मत खरीदें
अगर आपको चीन के नकली लहसुन से बचा़ना है और भारत में उत्पादित हो रहे असली लहसुन की पहचान करनी है तो इसका तरीका बहुत आसान है. बाजार में बिक रहे नकली लहसुन सफेद होते हैं. इनमें कोई दाग-धब्बे नजर नहीं आएंगे. इनकी पहचान करने के लिए आप लहसुन को पलट कर देखें. अगर इसके निचले हिस्से में दाग नजर आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि ये असली हैं. अगर ये पीछे बिल्कुल सफेद हैं तो वे चीनी जहरीला नकली लहसुन है. 

नकली लहसुन के दावे पर हो रही जांच 
सीनेटर स्कॉट ने लहसुन के विभिन्न प्रकारों के बारे में भी विस्तार से बताया है. हालांकि फिलहाल इसे साबित नहीं किया जा सका है. क्यूबेक में मैकगिल विश्वविद्यालय में विज्ञान और समाज कार्यालय, का कहना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि चीन में लहसुन उगाने के लिए नाली के पानी का उपयोग उर्वरक के रूप में किया जाता है.

चीन दुनिया का सबसे बड़ा लहसुन निर्यातक
 चीन ताजा और ठंडा लहसुन का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है. अमेरिका इसका एक प्रमुख उपभोक्ता है. अमेरिका ने चीन पर लागत से कम कीमत पर लहसुन को बाजार में “डंप” करने का आरोप लगाया है. चीन की इस चाल को रोकने के लिए 1990 से ही अमेरिका ने चीनी उत्पादों पर भारी कर लगाया है. 2019 में ट्रंप प्रशासन ने चीनी उत्पादों के आयात पर कर और बढ़ा दिया था.

ये भी पढ़ें :Aadhaar Card: खो गया है आधार तो न हो परेशान, इस आसान प्रोसेस से तुरंत पाएं दूसरा आधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget