एक्सप्लोरर

Drunk Swedish flyer: नशे में धुत हुआ बुजुर्ग स्वीडिश यात्री, फ्लाइट में करने लगा एयर होस्टेस से छेड़छाड़ और फिर...

Drunk flyer Molests Air Hostess: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 24 वर्षीय केबिन क्रू के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस मामले में 62 वर्षीय स्वीडिश नागरिक को गिरफ्तार किया गया.

IndiGo Airline: बैंकाक से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 62 वर्षीय स्वीडिश नागरिक ने नशे की हालत में 24 वर्षीय केबिन क्रू के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की. इतना ही नहीं उसने एक सह-यात्री के साथ मारपीट की और फ्लाइट में जमकर हंगामा किया. व्यक्ति की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के रूप में हुई है. मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरी घटना 6E-1052 इंडिगो फ्लाइट में हुई. 

दरअसल, वेस्टबर्ग ने खाना सर्व करते वक्त एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की. जब फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे बताया कि बोर्ड पर कुछ भी वेजिटेरियन भोजन नहीं है तो आरोपी चिकन डिश लेने के लिए तैयार हो गया और जब एयर होस्टेस पेमेंट के लिए पीओएस मशीन लेकर उसके पास पहुंची तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने एयर होस्टेस का हाथ गलत तरीके से पकड़ लिया. महिला ने मुंबई पुलिस को बताया कि जब एयर होस्टेस ने इसका विरोध किया तो वेस्टबर्ग सीट से उठ खड़ा हुआ और सभी यात्रियों के सामने इंडिगो के कर्मचारियों से छेड़छाड़ की.

एयर होस्टेस का आरोप 

एयर होस्टेस ने आरोप लगाया कि बाद में उस व्यक्ति ने स्टाफ और अन्य यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया. आरोपी को 30 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उसे अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया और जमानत दे दी गई. यह पिछले तीन महीनों में भारत में आठवीं अनियंत्रित यात्री की गिरफ्तारी थी और 2017 और 2023 के बीच दर्ज की गई छेड़छाड़ की पांचवीं घटना थी. 

इंडिगो फ्लाइट में सामने आ चुके हैं कई मामले

इससे पहले 26 मार्च को भी एक नशे में धुत व्यक्ति ने इंडिगो गुवाहाटी-दिल्ली फ्लाइट में उल्टी कर दी थी. 22 मार्च को दुबई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों ने बाद शराब पीना शुरू कर दिया था. जब उन्हें शराब पीने के रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने फ्लाइट में काफी हंगामा किया. वहीं, 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला यात्री पर नशे में धुत एक शख्स ने पेशाब कर दिया था.

ये भी पढ़ें: 

Navjot Sidhu Security: रिहाई से पहले नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका, Z+ सिक्योरिटी को हटाकर Y कैटगरी में बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget