एक्सप्लोरर

ड्रग्स मामला: कल फिर NCB के सामने पेश होंगी रिया, जानें लगातार तीसरे दिन होने वाली पूछताछ की वजह

कल रविवार को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती से पहली बार पूछताछ की थी. कल छह घंटे की पूछताछ हुई थी. आज अभिनेत्री से आठ घंटे तक पूछताछ हुई.

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती से सोमवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ हुई. आज हुई आठ घंटे की पूछताछ के बाद कल मंगलवार को रिया को फिर बुलाया गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मूथा अशोक जैन ने इस बात की जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि आज के समय पर ही कल भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. बहुत से सवालों के जवाब हमें अभी लेने बाकी हैं. बुलाने पर वो आ रही हैं. रिया की तरफ से सहयोग नहीं करने से जुड़े सवाल को वे टाल गए.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अनुज केशवानी से रिश्तों को लेकर भी जांच चल रही है. हम आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश करेंगे और कस्टडी की मांग करेंगे. बेंगलुरू के जिस शख्स को सम्मन किया गया था उसका कनेक्शन रिया से है कि नहीं, उसकी जांच चल रही है.

वहीं रिया की गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है और पूछताछ बाकी है. उन्होंने किसी भी तरह के राजनीतिक दवाब के आरोपों को इनकार करते हुए कहा कि हम कानून को फॉलो कर रहे हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटी के नाम आए हैं उसकी तह तक जांच करेंगे.

बता दें कि रिया चक्रवर्ती सुबह करीब 9.30 बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के ऑफिस दफ्तर पहुंची थीं. इसके बाद शाम को करीब छह बजे वहां से निकलीं. रिया पुलिसकर्मियों के साथ थीं और उनके पास एक बैग भी था. इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी.

एनसीबी ने अब तक इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से सात इस जांच से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं जबकि दो को उसने एनडीपीएस कानून की धाराओं के तहत जांच शुरू होने के बाद गिरफ्तार किया था.

Exclusive: एबीपी न्यूज़ से बोले संदीप सिंह- मैं सुशांत का दुश्मन नहीं, दुबई कनेक्शन की बात से इनकार किया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget