एक्सप्लोरर

सेना के लिए ‘एमआरसैम’ मिसाइल का DRDO ने किया पहला सफल परीक्षण, इजरायल की मदद से किया गया है तैयार

ओडिशा के चांदीपुर आईटीआर रेंज से परीक्षण किया गया. आसमान में दुश्मन के फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और ड्रोन को मारने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. टेस्ट से पहले रेंज के आसपास से ओडिशा के तट से लोगों को दूसरी जगह पहुंचाया गया.

नई दिल्ली: एलएसी पर चीन से चल रहे टकराव के बीच डीआरडीओ ने इजरायल की मदद से आसमान में दुश्मन के फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और ड्रोन को मारने के लिए एमआरसैम मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया. मध्यम दूरी की इस मिसाइल का परीक्षण बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) में किया गया. ये मिसाइल डीआरडीओ ने थलसेना के लिए तैयार की है. इस मिसाइल का नेवल-वर्जन, बराक-8 पहले से ही भारतीय नौसेना इस्तेमाल कर रही है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, थलसेना के लिए मीडियम रेंज सर्फेस टू एयर मिसाइल (एमआरसैम) यानि जमीन से आसमान तक मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल का बुधवार शाम 4 बजे पहला सफल परीक्षण किया गया. मिसाइल ने इसके लिए एक मानव-रहित एरियल टारगेट को डायरेक्ट-हिट से पूरी तरह से तबाह कर दिया. इस एरियर टारगेट को एक एयरक्राफ्ट की तरह इस्तेमाल किया गया था. इस दौरान थलसेना के वरिष्ट सैन्य अधिकारी भी वहां मौजूद थे.

एमआरसैम को डीआरडीओ यानि डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाईजेशन ने इजरायल की आईएआई यानि इजराजयली आर्म्स इंडस्ट्री की मदद से तैयार किया है. इसकी रेंज करीब 100 किलोमीटर है. इन एमआरसैम वैपन सिस्टम में कमांड-पोस्ट, मल्टी फंक्शन रडार और मोबाइल लॉन्चर सिस्टम है. परीक्षण के दौरान पूरे मिशन-डाटा को रिकॉर्ड किया गया. एमआरसैम का नेवल वर्जन यानि समुद्री-संस्करण, ‘बराक-8’ भारतीय नौसेना पहले से ही अपने युद्धपोतों में इस्तेमाल कर रही है. नौसेना इन बराक-8 मिसाइलों को एंटी-शिप मिसाइल की तरह भी इस्तेमाल करती है.

डीआरडीओ ने एमआरसैम का परीक्षण ऐसे समय में किया है जब एलएसी पर चीन के साथ जबरदस्त तनातनी चल रही है. इस टेस्ट के बाद माना जा रहा है कि इस मिसाइल को भारतीय सेना में जल्द शामिल कर लिया जाएगा. बुधवार को ही थलसेना प्रमुख ने लद्दाख के दौरान एलएसी के रेचिन-ला दर्रा का दौरा किया था और सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया था.

एमआरसैम के सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डीआरडीओ के चैयरमेन जी सथीश रेड्डी ने रिकॉर्ड समय में इस मिसाइल को तैयार करने के लिए बधाई दी. इस परीक्षण से पहले आईटीआर रेंज के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था.

COVID 19: दिल्ली के अस्पताल पहुंचा कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का संदिग्ध मरीज 

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget