एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में फाइनल फैसले का इंतजार, 22 दिन बाद भी जनता पूछ रही किसकी बनेगी सरकार?

महाराष्ट्र में पिछले चौबीस घंटे में जो हलचल हुई है उससे ये उम्मीद जगी है कि महाराष्ट्र के 9 करोड़ वोटरों के लिए सरकार का इंतजार खत्म हो सकता है.

नई दिल्ली: कई दौर की मीटिंग के बाद एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है. तीनों पार्टियों के नेताओं के साथ इस पर चर्चा भी हो गई है. दावा किया जा रहा है कि तीनों पार्टियों के अध्यक्ष अब इस पर अंतिम मुहर लगाएंगे. सोनिया और शरद पवार के बीच दो-तीन दिनों में मुलाकात हो सकती है. वहीं 17 तारीख को शिवसेना ने अपने विधायकों की मीटिंग बुलाई है. इसका मतलब है कि फिलहाल इस बात पर सहमति बन चुकी है कि किन मुद्दों पर नई सरकार काम करेगी.

जानकारी के मुताबिक जो ड्राफ्ट तैयार हुआ है उसमें किसानों का मुद्दा सबसे ऊपर है. लेकिन जो सबसे अहम मुद्दे हैं उस पर इतनी सारी मीटिंग के बाद भी अब तक तस्वीर साफ नहीं है. मसलन मुख्यमंत्री किस पार्टी का बनेगा ? उपमुख्यमंत्री किस पार्टी का होगा ? किस पार्टी के कितने मंत्री बनेंगे ? कौन सा विभाग किस मंत्री को मिलेगा ? किस पार्टी का विधानसभा अध्यक्ष होगा? इन सभी सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिले हैं.

बता दें कि यही वो मुद्दे हैं जिन पर 21 दिनों तक महाराष्ट्र में राजनीतिक ड्रामा चला और अब भी जारी है. शिवसेना अपनी जिद पर कायम है. बात बाला साहेब ठाकरे की कसम तक जा पहुंची है. संजय राउत 18 फरवरी 2019 की उस मीटिंग की याद दिला रहे हैं जिसमें उद्धव ठाकरे और अमित शाह के बीच बातचीत हुई थी.

राउत के मुताबिक दोनों नेताओं के बीत बालासाहेब ठाकरे के कमरे में ही बात हुई थी. जबकि दो दिन पहले अमित शाह ने एक इंटरव्यू में साफ कर चुके हैं कि सीएम पद के लिए चुनाव से पहले शिवसेना को कोई वादा नहीं किया गया था.

नितिन गडकरी ने किया बीजेपी सरकार का इशारा मोदी सरकार में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कह रहे हैं कि क्रिकेट और पॉलिटिक्स में तो कुछ भी संभव है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट और पॉलिटिक्स में कुछ भी संभव है, कभी आपको लगता है कि आप मैच हार रहे हैं लेकिन नतीजा ठीक इसके उलट आता है. गडकरी तो इशारों में बात कह रहे हैं लेकिन नारायण राणे ने तो उसी दिन साफ साफ कह दिया था कि वो सरकार बनाने के मिशन में जुट गए हैं.

कल विधायकों के साथ बैठक में एक बार फिर फडणवीस ने बीजेपी की सरकार बनने का भरोसा जताया है. सूत्रों के मुताबिक फडणवीस ने विधायकों से कहा, ''राज्य में बीजेपी के सिवाय किसी की सत्ता नहीं आ सकती है, विधायक जनता में जाकर बताएं कि बीजेपी की ही सरकार आएगी.'' इस सब के बीच इशारे अपनी जगह है लेकिन सवाल ये है कि बीजेपी की सरकार बनेगी कैसे क्योंकि सरकार बनाने के लिए जरूरी नंबर तो बीजेपी के पास नहीं है फिर बहुमत का जुगाड़ होगा कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget