एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'भारत-पाक में तनाव काफी कम हुआ, मोदी-इमरान से जल्द करूंगा मुलाकात'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मैं जल्द ही भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाकात करूंगा. उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर भी टिप्पणी की.

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से मुलाकात करेंगे. ट्रंप ने आज कहा कि दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) के बीच ‘‘तनाव कम करने की दिशा में काफी प्रगति’’ हुई है.

ट्रंप 22 सितंबर को ह्यूस्टन में होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कब और कहां मुलाकात करेंगे.

ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक प्रश्न के उत्तर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करूंगा और मैं भारत एवं पाकिस्तान (के प्रधानमंत्रियों) से मुलाकात करूंगा.’’ ट्रंप के कार्यक्रम के अनुसार वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से इस महीने न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर मुलाकात कर सकते हैं.

अमेरिका: एक मंच पर होंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, भारतीय-अमेरिकी लोगों को एक साथ करेंगे संबोधित

‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों की रिकॉर्ड संख्या को संबोधित करने के बाद ट्रंप ओहायो जाएंगे और इसके बाद उनके संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक महासभा सत्र के लिए न्यूयार्क जाने की संभावना है.

ट्रंप ने कश्मीर का जिक्र किए बिना कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘तनाव करने की दिशा में काफी प्रगति की गई’’ है. बता दें कि जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाने के पांच अगस्त के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर कई बार टिप्पणी की. जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ.

इमरान खान को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने कहा- भारत-पाक के सभी मुद्दे द्विपक्षीय, ट्रंप ने भी हां में हां मिलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget