एक्सप्लोरर

Maharashtra: क्या दक्षिण मुंबई में चल रहे करोड़ों के रियल इस्टेट प्रोजेक्ट पर दाऊद इब्राहिम का है कंट्रोल? जानें क्या है दावा

महाराष्ट्र के रियल इस्टेट में एक बार फिर दाऊद को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने दावा किया है कि मुंबई के रियल इस्टेट में दाऊद का सीधा दखल है.

Maharashtra Politics: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के एक वकील अजय अग्रवाल ने एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि मुंबई (Mumbai) में बीएमसी (BMC) के कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही एक कंपनी एसबीयूटी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और उसके लोगों का प्रभाव है और वह परोक्ष रूप से इस कंपनी के कामों से जुड़े हुए हैं.

जारी किए गए वीडियो में वकील अजय अग्रवाल ने दाऊद गैंग के गुर्गे को सलीम फ्रूट का एक वीडियो जारी किया, इस वीडियो में सलीम को दक्षिण मुंबई इलाके में एसबीयूटी की एक साइट पर काम कर रहे  लोगों से कहते हुए देखा जा सकता है कि हम लोग यहां दादागीरी करके प्रोजेक्ट बनवा रहे थे और अब नए नए चमचे आ गए हैं.

अघाड़ी सरकार ने दी थी मंजूरी?
अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीएमसी को एसबीयूटी प्रोजेक्ट में अनियमितता दिखाई दी थी जिसके बाद BMC ने वर्क स्टाप नोटिस दिया था. अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि साल 2019 में  एमवीए सरकार ने इस प्रोजेक्ट को वापस से शुरू करने की अनुमति दे दी थी.

अग्रवाल ने इस मामले में दो फोटो भी जारी किए जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे और नवाब मालिक एसबीयूटी अधिकारियों के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को देखकर अग्रवाल ने कहा कि एमवीए सरकार ने एसबीयूटी की अनियमितता को नजरअंदाज किया जिसका हरजाना आम नागरिकों को भरना पड़ा.

क्या बोले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा था की ये प्रोजेक्ट प्लान के हिसाब से नहीं बन रहा है और इसमें कई बदलाव किये जा रहे हैं. मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा की दाऊद इब्राहिम कहीं भी एक्टिव होगा तो उसे खत्म कर दिया जाएगा.

सरकार से क्या चाहते हैं अनिल अग्रवाल?
अजय अग्रवाल की मांग है कि बीएमसी वर्क नोटिस को वापस से लागू करे और जब तक एसबीयूटी अपना काम पूरे कानूनी ढंग से करना शुरू नहीं कर दे उसके सभी प्रोजेक्ट रोक दिए जाएं. अग्रवाल ने सभी एजेंसियों को पत्र लिखकर मांग की है कि एसबीयूटी के सभी प्रोजेक्ट्स की बारीकी से जांच की जाए?

एसबीयूटी का दाऊद के साथ क्यों नाम जुड़ रहा है?
मुंबई के सबसे पॉश इलाके दक्षिण मुंबई में दाऊद की जितनी भी संपत्तियां था उन सबको एसबीयूटी ने ही खरीदा है. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके करीबियों पर फिलहाल एजेंसियों की नजर है. अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई लोग NIA की गिरफ्त में है. छोटा शकील का रिश्तेदार सलीम फ्रूट है.

Gyanvapi Masjid Verdict: ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मामले में हिंदू पक्ष के हक में आया फैसला, कोर्ट ने कहा- मुकदमा सुनने योग्य

Gyanvapi Masjid Verdict: ज्ञानवापी मामले में जिला अदालत से लगा झटका, अब मुस्लिम पक्ष ने लिया बड़ा फैसला

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में क्या बोले नितिन गडकरी?
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी?
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget