एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बीच बढ़ी महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की वारदातें, UN महासचिव ने सभी देशों से रोकने की अपील की

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में दुनियाभर में लगे लॉकडाउन के बीच एक नई चुनौती सामने आ गई है. आज दुनियाभर में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामलों में भारी बढ़ोतरी आई है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में लॉकडाउन लगा हुआ है. इस वक्त ऐसा लग रहा है जैसे मानों दुनिया थम सी गई हो. हर कोई अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर है. इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर आई है. लॉकाडाउन के दौरान पूरी दुनिया में घरेलू हिंसा के मामले में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है.

लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के लिए उनका घर असुरक्षित हो गया है. इस बात की पुष्टि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने खुद किया है. उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन कोरोना वायरस को हराने के लिए है, लेकिन बड़ी तादाद में महिलाएं अपने साथी की हिंसा की शिकार हो रही हैं. पिछले कुछ हफ्तों में महिलाओं पर घरेलू हिंसा के मामले तेजी से बढ़े हैं. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने दुनिया भर की महिलाओं के लिए चिंता जाहिर की.

एंतोनियो गुतारेस की बातों का समर्थन ब्रिटेन में रिफ्यूजियों के लिए काम करने वाले संगठन की निर्देशक लीसा किंग ने भी किया है. उन्होंने कहा है कि पिछले सप्ताह विशेष रूप से सोमवार से शुक्रवार तक, हमने रिफ्यूजी के राष्ट्रीय घरेलू दुर्व्यवहार हेल्पलाइन में औसतन 25% कॉल की वृद्धि देखी है, जो चिंता का विषय है. उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से, घरेलू शोषण इस देश में महिलाओं और बच्चों को प्रभावित करने वाला सबसे बड़ा मुद्दा है.

रशिया में बढ़े घरेलू हिंसा के आंकड़े

ब्रिटेन के अलावा रशिया से भी लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामले सामने आए हैं. एंतोनियो गुतारेस ने दुनिया भर की सरकारों से एक अपील की है. उन्होंने कहा है, ''मैं सभी सरकारों से अपील करता हूं कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने और उनकी परेशानी दूर करने को कोविड-19 के खिलाफ अपनी योजनाओं में अहम हिस्सा बनाएं.''

कुछ तथ्य जो दर्शाते हैं कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक कोविड-19 महामारी के शुरू होने के बाद से लेबनान और मलेशिया में 'हेल्पलाइन' पर आने वाली फोन कॉल की संख्या दोगुनी हो गई है जबकि चीन में यह संख्या तीन गुना है. ऑस्ट्रेलिया में गूगल जैसे सर्च इंजनों पर घरेलू हिंसा संबंधी मदद के लिए पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा जानकारी इन दिनों खोजी जा रही है.

भारत में भी बढ़े मामले

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के कारण 24 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान किया गया था. हालांकि इसके बाद से ही घरेलू हिंसा के मामलों में इजाफा देखने को मिला है. कुछ दिन पहले ही दिल्ली के डीसीपी (ऑपरेशंस एंड कम्युनिकेशंस) एसके सिंह ने एक समाचार चैनल से बातचीत में इस बात को स्वीकार किया था कि देश में लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में इजाफा हो रहा है. उन्होंने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े कॉल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ गए हैं. पहले हमें घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ से जुड़ी प्रति दिन 900-1000 कॉल मिलती थी, हालांकि लॉकडाउन के बाद से प्रति दिन लगभग 1000-1200 कॉल मिल रही हैं.

महिला आयोग ने भी माना

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी माना है कि लॉकडाउन के दौरीन देश में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामलों में बढोतरी देखने को मिली है. महिला आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 23 मार्च 2020 से दो अप्रैल तक महिलाओं से साइबर अपराध के 15 मामले सामने आए हैं. वहीं, महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की 69 शिकायतें मिली हैं. इसी प्रकार, रेप या रेप की कोशिश की 13, सम्मान के साथ जीने के अधिकार के संबंध में 77 शिकायतें महिलाओं की ओर से मिली हैं. महिलाओं ने कुल 257 शिकायतें दर्ज करवाई हैं, जिनमें से 237 पर कार्रवाई की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget