एक्सप्लोरर

देश में दो महीने बाद आज शुरू हुईं घरेलू उड़ान सेवा, सुबह पौने 5 बजे दिल्ली से पुणे गई पहली फ्लाइट

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से सुबह 4.45 बजे पहली फ्लाइट ने आज पुणे के लिए उड़ान भरी.एयरपोर्ट पर सैनिटाइजर, पीपीई किट्स, मास्क्स जैसे अन्य सामान लोगों के खरीदने के लिए उपलब्ध.

नई दिल्ली: देश में लॉकडाउन के बीच बस, ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद अब आज से घरेलू उड़ान सेवा भी शुरू हो गई है. करीब दो महीने तक उड़ानें निलंबित रहने के बाद घरेलू विमानों का संचालन देशभर में आज से बहाल हो गया है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 4 बजकर 45 मिनट पर पुणे के लिए सबसे पहली फ्लाइट रवाना हुई. ये फ्लाइट इंडिगो की थी. आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर पूरे देश में देर रात से यात्री एयरपोर्ट यात्रियों को आना शुरू हो गया था. इस दौरान यात्री उत्साहित तो दिखे कोरोना को लेकर उनके मन में डर भी दिखा.

दिल्ली एयरपोर्ट पर नज़र आयीं तमाम तैयारियां 

वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर तमाम तैयारियां नज़र आयीं. एयरपोर्ट पर रविवार देर रात से यात्री उमड़ने लगे. सोशल डिस्टनसिंग के लिए एयरपोर्ट सिक्योरिटी तैनात की गई है. लगातार टर्मिनल के बाहर जो यात्रियों को सोशल डिस्टनसिंग करने की सलाह देते हुए नज़र आये. एयरपोर्ट पर लगातार अनोउंसमेन्ट होती हुई भी नज़र आई. उसी के साथ साथ सभी यात्री मास्क पहने हुए दिखे.

एयरपोर्ट पर सैनिटाइजर, पीपीई किट्स और मास्क्स भी खरीद सकेंगे

यात्रियों के बैठने की व्यवस्था में कुर्सियों पर एक सीट छोड़कर ही बैठने के इंतेज़ाम किए गए हैं, हालांकि यह भी सवाल है कि यदि लोगों की भीड़ ऐसे ही समय से पहले बढ़ जाती है है तो फिर कैसे लोग सोशल डिस्टनसिंग करेंगे. उसके साथ साथ एयरपोर्ट पर हर दूसरे गेट को छोड़ कर कीओस्क नज़र आये, जहां पर सैनिटाइजर, पीपीई किट्स, मास्क्स जैसे अन्य सामान लोगों के खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है.

इस शुरुआत के पहले चरण में 2800 उड़ानों को प्लान किया गया है. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 24 मार्च से एयर ट्रैफिक को रोक दिया गया था. दिल्ली हवाईअड्डे पर आज करीब 380 विमानों का संचालन होगा. हवाईअड्डे से करीब 190 विमान रवाना होंगे और करीब 190 विमान यहां उतरेंगे.

'मिशन वंदेभारत' पर नहीं पड़ेगा कोई असर

बता दें कि विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए चल रहा 'मिशन वंदेभारत' चलता रहेगा. टी-1 और टी-2 अभी बंद रहेंगे, सिर्फ टी-3 से ही डोमेस्टिक ऑपरेशंस शुरू किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

चीन से टकराव को लेकर स्थिति नियंत्रण में, सरकार के शीर्ष सूत्रों ने ABP न्यूज़ से कहा- घबराने की जरूरत नहीं

मुंबई के अस्पताल का हैरान करने वाला वीडियो, मरीजों के बीच घंटों पड़ी रही कोरोना पेशेंट की डेड बॉडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget