एक्सप्लोरर

CBI में दिनों-दिन बढ़ती जा रही है कलह, नया मामला आया सामने

जांच एजेंसी सीबीआई में कलह सिर्फ दो बड़े अधिकारियों के बीच ही नहीं, बल्कि पूरी जांच एजेंसी के अंदर फैली नजर आ रही है.

नई दिल्ली: सीबीआई के अंदर चल रही कलह अब किसी से छुपी नहीं है. आए दिन कोई-न-कोई ऐसी खबर सामने आती है जिससे साफ पता चलता कि ये कलह कितनी ज्यादा बढ़ चुकी है. अब ये कलह सिर्फ सीबीआई के दो बड़े अधिकारियों के बीच ही नहीं, बल्कि पूरी जांच एजेंसी के अंदर नजर आ रही है. आज एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए देवेंद्र कुमार और मनोज प्रसाद को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया.

सीबीआई पर लगा सबूतों के साथ छेड़छाड़ का आरोप कोर्ट में सुनवाई के दौरान देवेंद्र कुमार के वकील ने जांच एजेंसी सीबीआई की जांच के ऊपर ही सवाल उठाते हुए कहा कि जांच एजेंसी सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर रही है. इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि जब सीबीआई ने देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था तो उनके पास से सिर्फ एक मोबाइल फ़ोन की बरामदगी दिखाई थी, लेकिन बाद में कोर्ट में बताया गया कि देवेंद्र कुमार के पास से 8 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. सवाल ये है कि जब गिरफ्तारी के वक्त एक मोबाइल फोन था तो बाकी के 7 मोबाइल फोन कहां से आ गए?

सीबीआई ने पुराने जांच अधिकारी पर फोड़ा ठीकरा बचाव पक्ष की तरफ से उठाए गए इस दलील पर जब कोर्ट ने जांच एजेंसी सीबीआई के जांच अधिकारी से जवाब मांगा तो अधिकारी ने कहा, ''हां, कुल मिलाकर 8 मोबाइल फोन जब्त करने की बात सामने आई है लेकिन गिरफ्तारी के बाद सिर्फ एक को दिखाया गया. इस बारे में मुझे ज्यादा कुछ पता नहीं क्योंकि ये जानकारी मुझे पुरानी टीम की तरफ से दी गई है जो अब इस मामले की जांच नहीं कर रही." ये दिखाता है कि सीबीआई अपनी पुरानी जांच टीम की जांच को भी पूरी तरह से अपनाने में झिझक रही है.

इस कलह से देवेंद्र कुमार को मिलेगा फायदा! जब देवेंद्र कुमार की जमानत याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगी तो सीबीआई के अंदर चल रही इस कलह का फायदा देवेंद्र कुमार को भी मिल सकता है. क्योंकि अगर सीबीआई देवेंद्र कुमार की ज़मानत का पुरजोर तरीके से विरोध नहीं कर पाई तो फिर अदालत तथ्यों को देखते हुए देवेंद्र कुमार को ज़मानत भी दे सकती है.

दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में आज हुई सुनवाई के बाद अदालत ने देवेंद्र कुमार और मनोज कुमार दोनों को हिरासत में भेज दिया है. देवेंद्र की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी, वहीं मनोज की जमानत याचिका पर 2 नवंबर को अदालत सुनवाई करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget