एक्सप्लोरर

राज्यपाल शासन में भी बातचीत जारी रखेंगे केंद्र के विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा, पद पर बने रहेंगे: सूत्र

आतंकियों के खिलाफ ऑपेरशन में तेजी लाने की नीति के तहत सुपर कॉप के नाम से विख्यात रिटायर्ड आईपीएस विजय कुमार को राज्यपाल का सलाहकार बनाया गया है.

नई दिल्लीः मोदी सरकार जम्मू कश्मीर में दोहरी नीति पर काम कर रही है. एक तरफ आतंकियों और पत्थरबाज़ों से निपटने के लिए सख्त नीति अपनाई जाएगी. इसके लिये जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगते ही आतंकियों के खिलाफ ऑपेरशन में तेजी लाने की नीति के तहत सुपर कॉप के नाम से विख्यात रिटायर्ड आईपीएस विजय कुमार को राज्यपाल का सलाहकार बनाया गया है, जो यूनिफाइड कमांड के साथ मिलकर आतंकियों के खिलाफ ऑपेरशन और पत्थरबाज़ों से निपटने की प्लानिंग करेंगे.

वीरप्पन को खत्म करने वाले अधिकारी बने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार

तो दूसरी तरफ घाटी में कश्मीरियों का दिल जीतने के लिए विकास के कामों में भी तेज़ी लाई जाएगी. केंद्र से मिले विशेष पैकेज के तहत चल रही योजनाओं के सही अमल पर ज़ोर होगा ताकि विकास के जरिए अलगाववादी ताक़तों को अलग थलग किया जा सके. और इस काम को अंज़ाम देने की पहल करेंगे केंद्र सरकार के विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा, जिन्हें कैबिनेट सचिव का दर्जा हासिल है.

J&K: राज्यपाल शासन के दौरान एनएन वोहरा की पहली चुनौती होगी सुरक्षित अमरनाथ यात्रा

गृह मंत्रालय के बड़े अधिकारी के मुताबिक़ केंद्र सरकार के विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा अपने पद पर बने रहेंगे और कश्मीर के तमाम तबके के लोगों से बातचीत जारी रखेंगे. हालांकि हुर्रियत नेताओं से फ़िलहाल बातचीत की उम्मीद नहीं है. लेकिन लंबे समय तक कश्मीर में तैनात रहे आईबी के पूर्व निदेशक दिनेश्वर शर्मा अपने निजी संबंधों के जरिए उन ताकतों को अलगाववादियों से दूर रखने की कोशिशें जारी रखेंगे, जो घाटी में लगातार जारी हिंसा से नाराज़ हैं. लेकिन वो खुलकर विरोध नहीं कर पाते.

BVR सुब्रमण्यम बने J&K के अगले मुख्य सचिव, आंतरिक सुरक्षा के विशेषज्ञ माने जाते हैं

हालांकि राज्य में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच राज्यपाल शासन लगने के बाद विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा अपने कश्मीर घाटी के दौरे के बीच मे ही दिल्ली लौट आये है. दिनेश्वर शर्मा दिल्ली में एक फिर पीएमओ के अधिकारियों के खासकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात कर ताज़ा हालात में विशेष प्रतिनिधि की भूमिका और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.

राज्यपाल शासन के बदले हालात में विशेष प्रतिनिधि शर्मा की जिम्मेदारी में भी बदलाव होगा? गृहमंत्रालय के बड़े अधिकारी के मुताबिक " दिनेश्वर शर्मा न सिर्फ अपने पद पर बने रहेंगे बल्कि कश्मीर में अवाम के अलग अलग तबके से बातचीत जारी रखेंगे."एबीपी न्यूज़ ने जब दिनेश्वर शर्मा से बात की तो उन्होनें राज्य के बदले हालात पर कोई टिप्पणी नहीं करते हुए अपने काम को जारी रखने की बात कही.

गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि विशेष प्रतिनिधि की भूमिका बदले हालात में और चुनौतीपूर्ण हो गई है. राज्यपाल शासन में बातचीत की ज़मीन तैयार कर दिनेश्वर शर्मा राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाने के लिए सभी पक्षों से बातचीत करेंगे और उनकी बात को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे. शर्मा खासकर घाटी के युवाओं से बात कर उनके राज्य के विकास की धारा में शामिल करने के लिए पूल का काम कर सकते हैं.

उनके रोज़गार बढ़ाने के लिए सरकार ने दिनेश्वर शर्मा की सलाह पर कई कदम उठाए हैं जिसका असर भी हुआ है. वहीं राज्य के युवकों को अलगाववादियों के प्रभाव से अलग रखने के लिए 3000 करोड़ केंद्र ने विशेष प्रतिनिधि की सिफारिश पर दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
अखंड भारत के संकल्प से आर्टिकल 370 हटने तक... देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अनकही कहानी
अखंड भारत के संकल्प से आर्टिकल 370 हटने तक... देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. मुखर्जी की अनकही कहानी
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget