एक्सप्लोरर

भगवान राम के मंदिर को विवादास्पद बनाना बीजेपी का लक्ष्य: दिग्विजय सिंह

राम मंदिर निर्माण पर बीजेपी नेताओं द्वारा लगातार बयानबाजी के बाद कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने कहा कि इन लोगों को सिर्फ चुनाव के समय राम मंदिर के निर्माण की याद आती है.

भोपाल: लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का समय रह गया है. ऐसे में चुनाव से पहले राजनीतिक दल अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मुद्दे को तूल देना चाहते हैं. बीजेपी के बड़े नेता राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर बयान दे रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधा है. इसके बाद मंदिर निर्माण पर सियासी कहासुनी के और तेज होने की संभावना है.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का राम मंदिर निर्माण पर बयान ऐसे समय में आया है जब मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि बीजेपी राम मंदिर निर्माण मुद्दे को विवादास्पद बनाना चाहती है.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, "ये भी आश्चर्य की बात है कि सरकार कहती है अदालत का फैसला मानेंगे, यूपी के सीएम कहते हैं राम जी की इच्छा होगी तो मंदिर का निर्माण होगा और सरकार के कर्ता-धर्ता कहते हैं कि मंदिर बनवाने के लिए अध्यादेश निकालिए" उन्होंने कहा, "केवल भगवान राम के मंदिर को विवादास्पद बनाना इन लोगों का लक्ष्य है".

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव के समय ही राम मंदिर निर्माण की बात सामने आती है. उन्होंने कहा, "भगवान राम का मंदिर बनें इसमें किसी को आपत्ति नहीं है, हम सब चाहते हैं, लेकिन भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्पद जगह पर राम का मंदिर बनें".

दिग्विजय के इस बयान के बाद राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर सियासी बयानों के और बढ़ने की उम्मीद है. इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पार्टी के तमाम बड़े नेता राम मंदिर निर्माण पर बयान देते रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

डबल मर्डर से दिल्ली में सनसनी, वसंत कुंज में 53 साल की फैशन डिजाइनर और उनके नौकर की हत्या ट्रंप के 'इनकार' के बाद दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget