एक्सप्लोरर

देश के मुसलमानों को डराने के लिए लाया गया है CAA और एनआरसी- दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि एनआरसी को असम में लागू करके गलती हुई फिर भी इसे देश मे लागू करने की बात हो रही है.

भोपाल: सीएए और एनआरसी को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. दिग्विजय सिंह ने कहा कि सीएए की अभी कोई जरूरत नहीं थी लेकिन देश के मुस्लिमों को डराने के लिए मोदी सरकार ने यह हथकंडा अपनाया है. भारत में हर धर्म और जाति के लोगों को समान अधिकार है. दिग्विजय ने कहा कि सीएए को लेकर केंद्र सरकार खुद कन्फ्यूजन में है.

केंद्र के पास नागरिकता देने का अधिकार पहले से ही है

दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सीएए की आवश्यकता क्या थी? केंद्र सरकार के पास पहले ही नियमों के तहत किसी को भी नागरिकता देने का अधिकार है. इससे साफ है कि यह कानून देश के मुसलमानों को डराने के लिए लाया गया है.

एनआरसी को असम में लागू करके गलती हुई, फिर भी इसे देश मे लागू करने की बात हो रही है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि पीएम मोदी इस मामले पर खूद झूठ बोल रहे हैं. देश के हिन्दू , मुस्लिम, सिख और ईसाई राष्ट्रभक्त हैं.

एक विशेष वर्ग को टारगेट किया जा रहा है

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और संघ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी मुझे देशद्रोही कहती है लेकिन मोदी सरकार में इंटेलिजेंस फेलियर की जांच नहीं होती. आज के समय में एक विशेष वर्ग को टारगेट किया जा रहा है. देश के सभी धर्म के लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है.

अनेकता में एकता देश की पहचान है. इस भावना को मोदी और शाह बिगाड़ रहे हैं. आज देश का मुसलमान डरा हुआ और निराश है. सीएए के खिलाफ आज पूरा आंदोलन महिलाओं और बच्चों के हाथ में चला गया है. मैं सीएए के खिलाफ प्रदेश में दौरा करूंगा.

ये भी पढ़ें-

असमः सोनोवाल सरकार की बड़ी सफलता- 177 हथियारों के साथ 644 उग्रवादियों ने किया सरेंडर

अजहरुद्दीन पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा, कहा- 100 करोड़ का डिफेमेशन केस करूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
Delhi CJP Protest LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget