एक्सप्लोरर

Dharma Sansad Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिंदू संगठन, ओवैसी और तौकीर रजा पर भी कार्रवाई की मांग

Dharma Sansad Case News: सुप्रीम कोर्ट ने 12 जनवरी को कुर्बान अली की याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था.

Dharma Sansad Case News: धर्म संसद मामले में हिंदू सेना नाम का संगठन भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने खुद को मामले में पक्ष बनाने का आवेदन दिया है. उन्होंने पहले दाखिल हुई पत्रकार कुर्बान अली की याचिका का विरोध किया. उनका कहना है कि कुर्बान अली की याचिका असल में हिंदुओं को उकसाने वाली घटनाओं पर पर्दा डालने की कोशिश है. हिंदू सेना के अध्यक्ष ने पिछले दिनों भड़काऊ भाषण देने वाले असदुद्दीन ओवैसी और तौकीर रजा पर एफआईआर की भी मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने 12 जनवरी को कुर्बान अली की याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था. उस मामले पर अगले हफ्ते सुनवाई होनी है. याचिका में 17 दिसंबर को हरिद्वार में हुई धर्म संसद और 19 दिसंबर को दिल्ली में हुए एक और कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी. याचिका में बताया गया था कि दोनों कार्यक्रमों में वक्ताओं ने खुलकर मुस्लिम समुदाय के संहार की बातें कहीं. लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है.

कोर्ट के नोटिस के बाद उत्तराखंड पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिज़वी, यति नरसिंहानंद समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. अब हिंदू सेना ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा है कि बिना उचित जांच के दबाव में कार्रवाई की जा रही है. संगठन का कहना है कि हिंदू शांतिपूर्ण समुदाय है. लेकिन हिंदुओं को लगातार उकसाया जा रहा है. उनकी संस्कृति और आस्था पर चोट पहुंचाई है रही है. इससे भड़क कर दी गई कुछ प्रतिक्रियाओं को एक योजना के तहत उछाला जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट में धर्म संसद के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाले एक योजना के तहत काम कर रहे हैं. वह चाहते हैं कि हिंदुओं को भड़काने वाली उनकी बातों पर पर्दा पड़ा रहे.

याचिकाकर्ता ने असदुद्दीन ओवैसी, तौकीर रज़ा, साजिद रशीदी, अमानतुल्लाह खान और वारिस पठान जैसे नेताओं की तरफ से पिछले दिनों दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों का भी हवाला दिया है. याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई का भी निर्देश दे.

UP Election 2022: गठबंधन का एलान करते हुए Owaisi ने निकाला नया फॉर्मूला, बोले- सत्ता में आए तो 2 सीएम होंगे, 3 डिप्टी सीएम

Jammu-Kashmir में परिसीमन और चुनाव कराने को लेकर अमित शाह का सामने आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget