एक्सप्लोरर

DGCA On International Flights: 15 दिसंबर से नहीं शुरू होंगी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें, Omicron के खतरे के बीच हुआ फैसला

DGCA On International Flights: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के मद्देनज़र अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाओं के संचालन को स्थगित कर दिया गया है. नयी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी.

DGCA On International Flights: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 15 दिसंबर से शुरू होने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को स्थगित कर दिया है. इससे पहले 26 नवंबर को नागर विमानन मंत्रालय ने बताया था कि 15 दिसंबर से भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सामान्य रूप से संचालित होंगी. हालांकि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के मद्देनज़र संचालन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी.

आपको बता दें कि भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कोविड-19 महामारी के कारण 23 मार्च, 2020 से ही बंद हैं. हालांकि, पिछले साल जुलाई से करीब 28 देशों के साथ हुए एयर बबल समझौते के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं.

कोरोना वायरस को ओमिक्रोन वेरिएंट ने पूरी दुनिया में एक नया डर पैदा कर दिया है. WHO ने इस वेरिएंट को 'वेंरिएंट ऑफ कंसर्न' करार दिया है और सभी देशों से सतर्क रहने को कहा है. इसी के चलते भारत भी कई तरह के कदम उठा चुका है. एयर बबल के तहत जारी उड़ानों को लेकर भी नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं. इसके अलावा जो देश रिस्क वाले कैटगरी में आते हैं, वहां से आने वाले यात्रियों को लेकर अधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है.

कितना खतरनाक है ये वेरिएंट?

आपको बता दें कि नया वेरिएंट सबसे पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था और अब तक 22 देशों में इसके मामले सामने आ चुके हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला का कहना है कि कोरोना का ये नया वेरिएंट यानी ओमिक्रोन वेरिएंट ज्यादा संक्रामक हो सकता है. अबतक किए गए शोध के अनुसार नया स्ट्रेन डेल्टा और कोरोना के अन्य वेरिएंट के मुकाबले काफी अलग है. इसमें कई सारे बदलाव देखे गए हैं. उनका मानना है कि या वेरिएंट अन्य वेरिएंट के मुताबिक काफी तेजी से फैलता है.

Petrol Rate Cut In Delhi: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर 8 रुपये VAT घटाया, जानें अब क्या हो गया नया दाम

Farmers Protest: आंदोलन के कारण मरने वाले किसानों का कोई आंकड़ा नहीं, इसलिए मुआवजा नहीं- केंद्र ने संसद में दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 7 घंटे होगी बहस
Live: राज्यसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 7 घंटे होगी बहस
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget