एक्सप्लोरर

DGCA Guidelines: अब भारत में ट्रांसजेंडर भी बन सकेंगे पायलट, DGCA जारी की गाइडलाइन्स

Transgender Pilot: भारत के पहले ट्रांसजेंडर पायलट एडम हैरी को पहले डीजीसीए ने विमान उड़ाने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था. एडम के प्रयासों के कारण ही डीजीसीए को अपनी नीतियों में बदलाव करना पड़ा है.

Pilot Fitness Test: भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश में पहली बार ट्रांसजेंडर पायलटों (Transgender Pilots) को विमान उड़ाने की अनुमति दी है. इसको लेकर बुधवार को मेडिकल से जुड़ी गाइडलाइन (Medical Guidelines) जारी की हैं. इस गाइडलाइन के हिसाब से अब ट्रांसजेंडर पायलटों को विमान (Plane) उड़ाने की अनुमति मिल सकती है. वहीं, नागर विमानन मंत्रालय ने विमान किराए पर लगाई गई सीमा को हटा दिया है. 31 अगस्त से यह आदेश लागू हो जाएगा.

दरअसल भारत के पहले ट्रांसजेंडर पायलट एडम हैरी को पहले डीजीसीए ने विमान उड़ाने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था. एडम के प्रयासों के कारण ही डीजीसीए को अपनी नीतियों में बदलाव करना पड़ा है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक डीजीसीए के इस निर्णय को एडम हैरी ने ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देशों में ये सर्कुलर 5 से 6 साल पहले जारी हो गया था.

क्या कहा गया जारी गाइडलाइन में

डीजीसीए ने बुधवार को जारी गाइडलाइन में कहा है कि एक ट्रांसजेंडर आवेदक की फिटनेस का आंकलन उसकी कार्यात्मक क्षमता और अक्षमता के जोखिम का आंकलन करने के सिद्धातों का पालन करते हुए किया जाएगा. इसमें ये भी कहा गया है कि ऐसे ट्रांसजेंडर आवेदक जिन्होंने पिछले पांच सालों के भीतर हार्मोन थेरेपी ली हो या लिंग पुनर्मूल्यांकन सर्जरी कर चुके हैं, उनकी मानसिक स्वास्थ्य स्थिति के लिए जांच की जाएगी.

दिशानिर्देशों में ये भी कहा गया है कि आवेदक को लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के समय प्रशिक्षण एंडोक्रोनोलॉजिस्ट की एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा. इसमें आवेदक के लिए जा रहे हार्मोन थेरेपी के विवरण जैसे- थेरेपी की अवधि, खुराक, किए गए परिवर्तन, हार्मोन्स परख रिपोर्ट और साइड इफेक्ट आदि शामिल होंगे. दिशा निर्देशों में ये भी कहा गया है कि ऐसे आवेदक जो हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी करवा रहे हैं या लिंग पुनर्मूल्यांकन सर्जरी से गुजर रहे हैं, उन्हें कम से कम तीन महीने के लिए चिकित्सकीय रूप से अनफिट घोषित किया जाएगा.  

ये भी पढ़ें: New Air Fare Rules: DGCA ने नियमों में किया बदलाव, टिकट बुक करने से पहले जानिए नया रूल

ये भी पढ़ें: Indian Pilots: क्या भारतीय पायलट पियक्कड़ हैं? एयरलाइंस में बढ़ रहे हैं शराब की लत के केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
लव मैरिज रोकने हमला, बेटे ने लगाए विधायक प्रकाश पर गंभीर आरोप
लव मैरिज रोकने हमला, बेटे ने लगाए विधायक प्रकाश पर गंभीर आरोप
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget