एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस का आरोप- महाराष्ट्र सरकार मुंबई में कोरोना से हुई 950 मौत को छुपा रही है

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि राज्य में 950 मौत ऐसी हैं जिनका आंकड़ा छुपाया गया है.

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के कारण हुई कम से कम 950 मौतों की जानकारी नहीं दी है जो आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है. यह बात महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कही. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में फडणवीस ने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण (मुंबई में) हुई करीब 950 मौतों की सूचना नहीं है. यह काफी गंभीर मामला है, साथ ही खतरनाक भी.’’राज्य सरकार के मुताबिक, कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में 14 जून तक मरने वालों की संख्या 2182 है जबकि फडणवीस ने दावा किया कि मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में हुई 950 मौतों में से 500 के बारे में मृत्यु समीक्षा समिति को भी जानकारी नहीं दी गई. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाए, ‘‘मृत्यु समीक्षा समिति ने 451 मौतों को गैर कोविड मौत बताया. बहरहाल, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) के दिशानिर्देशों के मुताबिक ये सभी मौत कोविड-19 के कारण हुईं.’’ उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि किसके दबाव में समिति ने मौतों को गैर कोविड-19 मौत बताया इसकी जांच हो. पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा, ‘‘बृहन्मुंबई नगरपालिका परिषद् (बीएमसी) ने आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का पालन करने से इंकार कर दिया है और कुछ मौतों को कोविड-19 के कारण नहीं बताया गया. आईसीएमआर के स्पष्ट दिशानिर्देश के बावजूद मृत्यु समीक्षा समिति ने उन मौतों को गैर कोविड-19 मौत क्यों बताया?’’ उन्होंने कहा कि समिति की कार्रवाई न केवल निंदनीय है बल्कि आपराधिक प्रकृति की है. उन्होंने कहा, ‘‘एक और घटना है जिसमें मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 500 मौतों की जानकारी मृत्यु समीक्षा समिति को नहीं भेजी गई. मैं जानना चाहता हूं कि राज्य सरकार क्या कार्रवाई करने जा रही है.’’उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. ये भी पढ़ें पाकिस्तान ने दोनों भारतीय अधिकारियों को छोड़ा, अरेस्ट करने पर भारत ने जताई थी कड़ी आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट से पहले SC बोला, 'मेट्रो स्टेशन बंद करने से लाखों लोगों को दिक्कत होगी'
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले SC बोला, 'मेट्रो स्टेशन बंद करने से लाखों लोगों को दिक्कत होगी'
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'
By-Election Results 2026 Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
जंतर मंतर के आंदोलन में CJP का साथ देगा ये बड़ा किसान नेता, कर दिया ऐलान
जंतर मंतर के आंदोलन में CJP का साथ देगा ये बड़ा किसान नेता, कर दिया ऐलान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget