Maharashtra Politics: '100 फीसदी सच है कि शरद पवार...', अजित पवार के साथ सरकार बनाने को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने फिर दिया बयान
Devendra Fadnavis On Sharad Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो शरद पवार के 2018 में बीजेपी के साथ वाले बयान पर कायम हैं.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था, उन्होंने दावा किया कि शरद पवार अपने भतीजे अजित पवार के बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के समर्थन में थे. फडणवीस ने बुधवार (16 फरवरी) को अपने बयान पर कायम रहते हुए बोल रहे हैं कि वो 100 फीसदी सच कह रहे हैं.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार (15 फरवरी) को कहा, ''मैने जो भी कहा वो 100 प्रतिशत सच है. मैं अब इस पर सही समय आने पर बोलूंगा. दरअसल 23 नवंबर 2019 की सुबह तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को डिप्टी सीएम पद के तौर पर शपथ दिलाई थी, लेकिन यह सरकार सिर्फ तीन दिन ही चल सकी. फडणवीस ने सोमवार (13 फरवरी) को ही इसको लेकर कहा था कि एनसीपी चीफ शरद पवार चाहते थे.
शरद पवार ने क्या कहा?
शरद पवार ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि फडणवीस ऐसा झूठा दावा करेंगे. फडणवीस ने बोला था कि हमें एनसीपी से ऑफर मिला था को वो एक स्थिर सरकार चाहती है. ऐसे में हमें साथ मिलकर सरकार बनानी चाहिए है. इसको लेकर पवार से बात हुई थी.
तीन दिन की सरकार के बाद क्या हुआ?
महाराष्ट्र में बाद में महाविकास अघाडी (MVA) की सरकार बनी. इसमें कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना थी. इसमें ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाया गया लेकिन फिर एकनाथ शिंदे बीजेपी के साथ चले गए और वो सीएम बन गए. इसके बाद से एमवीए और बीजेपी के नेताओं ने एक दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए.






















