एक्सप्लोरर

सर्वे: लोकप्रियता के पैमाने पर अभी भी सबसे आगे हैं पीएम मोदी

देश का मूड: अभी लोकसभा चुनाव हुए तो मौजूदा गठबंधन के हिसाब से एनडीए को 276, यूपीए को 112 और अन्य को 155 सीटें मिल सकती हैं.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया है. इस सर्वे के मुताबिक लोकप्रियता के पैमाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी भी सबसे आगे हैं. जनवरी 2018 में 66 प्रतिशत लोग और अभी 60 प्रतिशत लोग उन्हें पीएम के रूप में अपनी पसंद बता रहे हैं. हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता धीरे धीरे बढ़ती जा रही है. अभी 34 प्रतिशत लोग उन्हें पीएम पद की पहली पसंद बता रहे हैं.

पीएम मोदी की लोकप्रियता

पीएम नरेंद्र मोदी अभी भी लोकप्रियता के पैमाने पर सबसे आगे हैं. लेकिन 2017 में 69 प्रतिशत लोग उनको पीएम के रूप में अपनी पसंद बता रहे थे. जनवरी 2018 में 66 प्रतिशत लोग और अभी 60 प्रतिशत लोग उन्हें पीएम के रूप में अपनी पसंद बता रहे हैं. अर्थात पीएम की लोकप्रियता में गिरावट आई है.

राहुल गांधी की लोकप्रियता

अब बात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की करें तो उनकी लोकप्रियता धीरे धीरे बढ़ती जा रही है. 2017 में उन्हें 26 प्रतिशत लोग पीएम के रूप में अपनी पहली पसंद बता रहे थे, जनवरी 2018 में 28 प्रतिशत और अभी 34 प्रतिशत लोग उन्हें पीएम पद पर पहली  पसंद बता रहे हैं.

एनडीए को 276, यूपीए को 112 सीटें- सर्वे

सर्वे के मुताबिक, मौजूदा एनडीए बना रहा तो एनडीए को 38 प्रतिशत वोट शेयर तो यूपीए को 25 प्रतिश वोट मिल सकती हैं.  वहीं, अभी लोकसभा चुनाव हुए तो मौजूदा गठबंधन के हिसाब से एनडीए को 276, यूपीए को 112 और अन्य को 155 सीटें मिल सकती हैं. अर्थात एक बार फिर एनडीए की सरकार  पूर्ण बहुमत से बन सकती है लेकिन 2014 के मुकाबले सीटें कम होती नजर आ रही हैं. सबसे अहम यह है कि एनडीए में बीजेपी को 248 सीटें और सहयोगी दलों को 28 सीटें मिल सकती हैं. वहीं यूपीए में कांग्रेस  को 80 सीटें और सहयोगी दलों को 32 सीटें मिल सकती है.

महागठबंधन से एनडीए को नुकसान

यूपी में महागठबंधन, बंगाल में ममता, बिहार में कुशवाहा+पासवान, आंध्र में नायडू एक साथ आ गये तो एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक यूपीए को 244, एनडीए को 228 और अन्य को 71 सीटें मिलने की संभावना है. ऐसे में सत्ता की चाबी अन्य के हिस्से रहेगा.

एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक अगर यूपी में मायावती अकेले लड़ीं और तेलंगाना में टीआरएस एनडीए के साथ लड़ी तो एनडीए को 331 सीटें, यूपीए को 100 सीटें और अन्य को 112 सीटें मिल सकती हैं.  ऐसे में एक बार फिर मोदी सरकार भारी बहुमत के साथ आ सकती है.

कैसे हुआ सर्वे?

ये सर्वे अगस्त के आखिरी हफ्ते से लेकर सितंबर के आखिर हफ्ते तक किया गया है. ये सर्वे देश भर में सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया है और 32 हजार 547 लोगों की राय ली गई है.

यह भी पढ़ें-

सर्वे: आज चुनाव हुए तो पूर्वोत्तर और दक्षिण राज्यों में किसे मिलेंगी कितनी सीटें?

यूपी में मायावती-अखिलेश की जोड़ी से BJP को लग सकता बहुत बड़ा झटका- सर्वे

MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में UPA पर भारी पड़ सकता है NDA- सर्वे

ABP न्यूज़-सी वोटर सर्वे: बिहार में मौजूदा NDA बरकरार रहा तो मिलेंगी 31 सीटें

दिल्ली में केजरीवाल के लिए बुरी खबर, 2019 लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर होगी BJP की जीत- सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget