एक्सप्लोरर

LCA Tejas: डिप्टी एयर मार्शल ने तेजस ट्रेनर लड़ाकू विमान से भरी उड़ान, अंतिम परीक्षणों से गुजर रहा स्वदेशी फाइटर जेट

National Flight Test Centre: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने गुरुवार (15 जून) को नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने हल्के लड़ाकू विमान तेजस से उड़ान भरी.

Deputy Chief Air Staff Ashutosh Dixit: वायु सेना के डीप्टी एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने गुरुवार (15 जून) को पहले एलसीए तेजस ट्रेनर विमान में उड़ान भरी. उड़ान भरने के दौरान दीक्षित ने तेजस की ताकत को जानने की कोशिश की.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा, "आशुतोष दीक्षित ने स्वदेशी लड़ाकू विमान परियोजनाओं की प्रगति का आंकलन करने के लिए नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर, एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के तेजस डिवीजन का दौरा किया."

आशुतोष दीक्षित एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट हैं. इसके अलावा वो एयर मार्शल लड़ाकू विमानों के विकास और उनके निर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारतीय वायु सेना के आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों को आगे बढ़ा रहे हैं.

सीरीज प्रोडक्शन ट्रेनर-01 से उड़ान भरी

नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर में अपनी यात्रा के दौरान, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के सीरीज प्रोडक्शन ट्रेनर-01 से उड़ान भरी. तेजस उड़ान भरने के लिए लगभग तैयार है. तेजस अपने अंतिम विकासात्मक परीक्षणों से गुजर रहा है.

83 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट Mk 1A विमान का ऑर्डर 

भारतीय वायुसेना वर्तमान में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट Mk 1 विमान का संचालन कर रहा है और उसके पास 83 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट Mk 1A विमान का ऑर्डर लंबित है. तेजस डिवीजन में दौरे के बाद डीप्टी एयर मार्शल को एचएएल की टीम ने ट्रेनर एयरक्राफ्ट के उत्पादन की स्थिति और एलसीए एमके 1ए की डिलीवरी की योजना के बारे में जानकारी दी.

10 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर की डिलीवरी होने वाली है पूरी

वहीं, घरेलू लड़ाकू हेलीकॉप्टर के उत्पादन की स्थिति को जानने के लिए डीप्टी एयर मार्शल लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) प्रचंड प्रोडक्शन लाइन का भी दौरा करेंगे. वायु सेना के लिए 10 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर लिमिटेड सीरीज प्रोडक्शन एयरक्राफ्ट की डिलीवरी पूरी होने वाली है.

ये भी पढ़ें: MQ-9B Reapers Drones: अमेरिका से बेहद घातक ड्रोन खरीदेगा भारत, PM मोदी के यूएस दौरे पहले प्रस्ताव पर DAC की लगी मुहर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget