एक्सप्लोरर

पप्पू पांडे की गिरफ्तारी की मांग पर सुशील मोदी ने राबड़ी देवी को घेरा, पूछा- रेप के आरोपी MLA को कहां छिपा रखा है?

गोपालगंज गैंग वॉर को लेकर राजनीति काफी गर्म होती दिख रही है. मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधायक अमरेंद्र पांडे की गिरफ्तारी की मांग की थी. जिस पर उन्हें घेरते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उनसे पूछा है कि नाबालिग से रेप विधायक अरुण यादव को कहां छुपा रखा है.

पटनाः आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी ने जेडीयू के विधायक अमरेंद्र पांडे उर्फ पप्पू पांडे को गिरफ्तार करने की मांग के लिए पटना में हाई वोल्टेज ड्रामा किया. अब इस सियासी घमासान में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी कूद पड़े हैं.

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, "राबड़ी देवी बतायें कि नाबालिग से रेप व सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी व एक ही दिन में 5 फ्लैट खरीदने वाले अपने करीबी विधायक अरुण यादव को उन्होंने कहां छुपा रखा है. जुलाई, 2019 में पीड़ित नाबालिग के 164 के अन्तर्गत दर्ज बयान में नाम आने व पटना स्थित फ्लैट की पहचान, विशेष पॉस्को एक्ट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी आरजेडी के संदेश से विधायक आखिर किसके संरक्षण में फरार है?"

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नाबालिग से बलात्कार के मामले में फरार विधायक व बालू माफिया अरुण यादव राबड़ी देवी व लालू प्रसाद के कितने करीबी हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने 13 जून, 2017 को लालू यादव की मां के नाम पर बने 'मरछिया देवी कमर्शियल कॉम्पलेक्स' के 5 फ्लैट राबड़ी देवी को 2.56 करोड़ का भुगतान कर उनके काले धन को सफेद करने के लिए खरीद लिया था. दरअसल आरोपी विधायक अरुण यादव का लालू परिवार के साथ केवल राजनीतिक ही नहीं, कारोबारी संबंध भी है.

बता दें कि अपराधियों, बलात्कारियों को संरक्षण देने वाली पार्टी राजद ना केवल राजबल्लभ यादव और मो. शहाबुद्दीन की पत्नियों को टिकट देकर चुनाव लड़ाती है, बल्कि उसे अलकतरा घोटाले में सजायाफ्ता मो. इलियास हुसैन के परिजन से भी परहेज नहीं है. अपराधियों को संरक्षण देने वाली राजद अपनी नैतिकता को पहले ही तिलांजलि दे चुकी है. अरुण यादव पर आरा में एक नाबालिग से रेप करने का आरोप है. इस मामले में वह फरार चल रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: पुलिस का दावा, पुलवामा में दूसरे हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी हिजबुल के आतंकी की   सच्चाई का सेंसेक्स: सोशल मीडिया पर टिड्डियों के हमले को लेकर दिल्ली सरकार ने दी चेतावनी? सच जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget