एक्सप्लोरर

अयोध्या मुद्दे पर दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए: कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस ने कहा कि 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में कानून का शासन कायम होना चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए. साथ ही पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मामले में उनके मंत्रियों के आरोपी होने को लेकर नैतिकता की नसीहत दी.

सुप्रीम कोर्ट ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सहित बीजेपी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश का आरोप बहाल करने का आदेश दिया है. इस पर प्रारंभिक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया है. कानून को बिना किसी भय या पक्षपात के अपना काम करने देना चाहिए. न्याय होने दीजिए और दोषी को दंडित किया जाना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दर्जा, जाति, पंथ, धर्म या क्षेत्र की परवाह किये बिना कानून का शासन सभी के लिए एक समान होता है.’’ फैसले पर सहमति जताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने उम्मीद जतायी कि नैतिकता की बात करने वाले मोदी इस बार इसे नहीं भूलेंगे और उनके मंत्री नैतिकता के उच्च मानदंडों का पालन करेंगे.

कानून का वैभव कायम है और न्याय किया जाएगा- सिब्बल सिब्बल ने कहा कि कम से कम 25 वर्षों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह दिखा दिया है कि कानून का वैभव कायम है और न्याय किया जाएगा.

उन्होंने एक पुरानी फिल्म ‘20 साल बाद ’याद करते हुए कहा कि यह एक नई फिल्म 25 साल बाद की तरह है. उन्होंने कहा कि वह इस बात को लेकर खुश हैं कि यह अगले दो साल में बदल जाएगा.

प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए सिब्बल ने कहा, ‘‘जहां तक मुद्दे की बात है, हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नैतिकता को लेकर सदैव बहुत प्रतिबद्ध रहते हैं. यह उन्होंने सार्वजनिक तौर पर भी कहा है. कई बार वह तब नैतिकता की बात भूल जाते हैं जब उनके मंत्रियों की बात आती है. हमें उम्मीद करनी चाहिए कि वह इस बार नहीं भूलेंगे.’’

दो साल में निपटाया जाएगा मुकदमा कांग्रेस नेता का यह बयान सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की पृष्ठभूमि में आया जिसमें आडवाणी, जोशी, उमा सहित बीजेपी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आपराधिक साजिश बहाल करने के सीबीआई के अनुरोध को स्वीकृति दे दी है.

कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि इन नेताओं एवं कारसेवकों के खिलाफ दिन प्रति दिन सुनवाई होगी और मुकदमे को दो साल में पूरा कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget