एक्सप्लोरर

अनुच्छेद 370 पर सुनवाई के सीधे प्रसारण की मांग, CJI ने कहा- विचार करेंगे

सुनवाई के सीधे प्रसारण की मांग का आधार खुद सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है. 26 सितंबर 2018 को आए इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की कार्रवाई की लाइव स्ट्रीमिंग को मंजूरी दी गई थी.

नई दिल्ली: अनुच्छेद 370 मामले पर सुप्रीम कोर्ट में होने जा रही सुनवाई के सीधे प्रसारण की मांग उठी है. यह मांग पूर्व बीजेपी नेता गोविंदाचार्य ने की है. 5 जजों की संविधान पीठ 10 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के खिलाफ दायर अर्जियों पर सुनवाई करने वाली है. गोविंदाचार्य के वकील की तरफ से मांग रखे जाने के बाद चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े ने इस पर विचार का आश्वासन दिया. मांग का आधार कोर्ट का पुराना फैसला सुनवाई के सीधे प्रसारण की मांग का आधार खुद सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है. 26 सितंबर 2018 को आए इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की कार्रवाई की लाइव स्ट्रीमिंग को मंजूरी दी गई थी. तब कोर्ट ने कहा था, "भारत में कोर्ट सबके लिए खुला रखने की व्यवस्था है. सीधा प्रसारण होने से लोगों को कार्रवाई देखने के लिए कोर्ट आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हम इसे सिद्धांत रूप में स्वीकार करते हैं. अब सरकार इसके लिए जरूरी नियम बनाए". अयोध्या पर सुनवाई के समय भी की थी मांग फैसला देते वक्त कोर्ट ने यह भी कहा था कि सीधे प्रसारण की शुरुआत बड़े संवैधानिक मसलों और जनहित से जुड़े मामलों से की जाएगी. इसको आधार बनाते हुए गोविंदाचार्य अयोध्या मामले पर हुई सुनवाई के भी सीधे प्रसारण की मांग कर चुके हैं. 16 सितंबर को अयोध्या पर सुनवाई करने वाली 5 जजों की बेंच के अध्यक्ष तत्कालीन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कोर्ट की रजिस्ट्री से रिपोर्ट भी मांगी थी. उन्होंने पूछा था कि ऐसा कर पाना संभव है या नहीं. अगर कोर्ट आदेश दे तो कितने दिनों में लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम किया जा सकता है. हालांकि, बात इससे आगे नहीं बढ़ी थी. अब एक बार फिर गोविंदाचार्य ने कोर्ट के पुराने फैसले को आधार बनाते हुए जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और राज्य को 2 केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के मसले पर होने वाली सुनवाई के प्रसारण की मांग की है. आज क्या हुआ आज उनकी तरफ से उनके वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने मामला रखते हुए कहा, "यह मामला राष्ट्रीय महत्व का है. इसलिए पिछले साल आए कोर्ट के आदेश के मुताबिक लोगों को इसकी सुनवाई देखने का मौका मिलना चाहिए". वकील ने यह भी कहा कि अगर अभी लाइव स्ट्रीमिंग नहीं हो सकती तो कम से कम सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग हो". चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े ने इस अर्जी पर सुनवाई का भरोसा दिया. हालांकि, उन्होंने इस पर सुनवाई की कोई तारीख तय नहीं की. ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि क्या कोर्ट 5 दिन बाद शुरू हो रही अनुच्छेद 370 मामले की सुनवाई से पहले इस अर्जी पर विचार करेगा. वैसे कानून के कुछ जानकारों का मानना है कि अगर कोर्ट अर्जी पर सुनवाई कर भी ले, तब भी जम्मू-कश्मीर मामला संवेदनशील होने के चलते उसकी सुनवाई के सीधे प्रसारण की उम्मीद कम है. ये भी पढ़ें- गूगल ने की मोस्ट पॉपुलर ऐप्स की लिस्ट जारी, क्या आपने कर रखा इन एप्स को इंस्टाल? हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड, फास्ट ट्रैक कोर्ट का भी गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget