एक्सप्लोरर

दिल्ली में एयर क्वालिटी हुई 'बेहद खराब', सुधारने की कोशिश शुरू

केंद्र की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के अनुसार, दिल्ली का कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी से महज आठ अंक नीचे है.

नई दिल्ली: दिल्ली में आबोहवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है. प्रशासन द्वारा वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कई अहम कदम उठाए जाने के बावजूद मंगलवार को हवा की गुणवत्ता गिरकर बेहद खराब हो गई. केंद्र की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के अनुसार, दिल्ली का कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी से महज आठ अंक नीचे है.

उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 50 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम श्रेणी का, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाहनों और निर्माण गतिविधियों से होने वाला प्रदूषण, हवा की गति, मौसम संबंधी कारक जैसे कई कारण शहर में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं. दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सड़कों की मशीनों से सफाई, कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध, ईंट के भट्टों में प्रदूषण नियंत्रण जैसे कदम और संवेदनशील इलाकों में यातायात के सुचारू संचालन के लिए पुलिस की तैनाती समेत कई कदम उठाए गए.

शहर में जेनरेटर के इस्तेमाल पर पहले ही प्रतिबंध है लेकिन बिजली की दिक्कत के कारण एनसीआर के कई हिस्सों में इनकी अनुमति है. अधिकारी ने कहा, ''ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) शहर में शुरू किया गया लेकिन जमीनी स्तर पर इसे लागू करने का काम चल रहा है.''

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित जीआरएपी में सीपीसीबी के दैनिक एक्यूआई के आधार पर वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कदमों को तय किया गया है.

अधिकारी ने बताया कि अगर 48 घंटे के लिए वायु प्रदूषण का स्तर 'बेहद खराब' या 'गंभीर' दर्ज किया जाता है तो आपात योजना लागू की जाती है. लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में सर्दियों में देखे गए प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए वायु की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में आने पर भी योजना लागू कर दी गई.

मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में राहुल गांधी: प्रभु के द्वार, वोट की दरकार

सीपीसीबी ने वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए उठाए कदमों को लागू करने की निगरानी के लिए 41 टीमें गठित की है. सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को आनंद विहार में एक्यूआई 381, द्वारका सेक्टर 8 में 373, आईटीओ में 296 और जहांगीर पुरी में 321 दर्ज किया गया.

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पीएम10 का स्तर (हवा में 10 माइक्रोमीटर से कम मोटाई के कणों की मौजूदगी) 274 दर्ज किया गया और पीएम2.5 का स्तर 119 दर्ज किया गया. पीएम10 और पीएम2.5 दोनों खराब श्रेणी के हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget