एक्सप्लोरर

दिल्ली में हिंसाग्रस्त कुछ क्षेत्रों में शांति, मृतकों की संख्या 27 पहुंची

दिल्ली में हिंसाग्रस्त कुछ क्षेत्रों में बुधवार को शांति रही. अब तक मृतकों की संख्या 27 हो गई है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्व क्षेत्र में दो दिन की सांप्रदायिक हिंसा में 27 लोगों की मौत हो गयी है. आज बुधवार को शांति रही लेकिन कुछ स्थानों पर दुकानों में आग लगा दी गयी और गुप्तचर ब्यूरो के एक कर्मचारी का शव नाले से बरामद किया गया.

पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और सोमवार की रात से भड़की हिंसा पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्व क्षेत्र में सुरक्षा बल चारों ओर फैल गए. दिल्ली में हिंसा की घटनाओं के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाये रखने की अपील की.

पीएम मोदी ने की शांति की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की है. उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जल्दी शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल हो. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में वर्तमान हालात की गहन समीक्षा की. पुलिस एवं अन्य एजेंसियां सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिये काम कर रही हैं.’’मोदी ने कहा, ‘‘हमारे संस्कार के मूल में शांति, सौहार्द है. मैं दिल्ली के बहनों, भाइयों से शांति और भाईचारा बनाये रखने की अपील करता हूं.’’

स्थिति नियंत्रित करने का काम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 

राष्ट्रीय राजधानी में स्थिति नियंत्रित करने का काम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को दिया गया है. डोभाल ने मिली जुली आबादी वाले क्षेत्र में जा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की. उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ हुआ सो हुआ. इंशाअल्ला, जल्दी ही पूरी शांति होगी.’’

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने देर रात हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा किया

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक तथा नव नियुक्त विशेष आयुक्त एस एन श्रीवास्तव के साथ मंगलवार को उन्होंने देर रात इलाके का दौरा किया था. सूत्रों ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के दौरान हिंसा पर अंकुश लगाने में विफल रहने के बाद, श्रीवास्तव के बारे में यह माना जाता है कि डोभाल ने उनका चयन किया है.

इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने हिंसा में कथित भागीदारी को लेकर 106 लोगों को गिरफ्तार किया है और 18 प्राथमिकियां दर्ज की हैं. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मणदीप सिंह रंधावा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बुधवार को कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी और उत्तर पूर्व दिल्ली से पीसीआर कॉल घट गये.’’

मरने वालों की संख्या बढ़कर 27

हिंसा के तीसरे दिन मृतक संख्या बढ़कर बुधवार को 27 हो गयी है. जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मृतक संख्या 25 हो चुकी है. मरने वालों की संख्या अथवा 200 लोगों के घायल होने का आंकड़ा पुलिस विभाग से नहीं मिला है बल्कि अस्पताल के अधिकारियों से पता चला है.बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्तपाल से दो मौतों की खबर आयी जिसके साथ ही दिल्ली हिंसा में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गयी.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्थिति ‘चिंताजनक’

उत्तर पूर्व दिल्ली की स्थिति को खतरनाक बताते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्थिति ‘चिंताजनक’ है और पुलिस सभी प्रयासों के बावजूद स्थिति संभालने और भरोसा (लोगों में) कायम करने में नाकाम रही है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सेना को बुलाना चाहिए और बाकी प्रभावित इलाकों में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगाया जाना चाहए और मैं इस संबंध में माननीय गृह मंत्री को लिख रहा हूं.’’ उन्होंने हिंसा में मर गये दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल के परिवार के लिए एक करोड़ रूपये के मुआवजे की भी घोषणा की.

अधिकारी ने बताया कि गुप्तचर ब्यूरो के एक कर्मचारी का शव चांद बाग इलाके में नाले से मिला है जहां वह रहते थे. उनकी पहचान अंकित शर्मा के रूप में की गयी है. अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि शर्मा की मौत पथराव में हुई होगी.

इलाके में दुकानें एवं स्कूल बंद रहे. विभिन्न सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. पुलिस ने ऐलान किया कि किसी को भी अपने घर से नहीं निकलना चाहिए.

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतवार को होने वाली कक्षा बारहवीं की सीबीएसई बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. चांद बाग में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है और किसी को भी बाहर नहीं आने दिया जा रहा है.

गोकलपुरी में दंगाइयों ने दुकानों को आग के हवाले कर दिया जिससे आसमान में धुएं के विशाल काले बादल छा गए. दुकानों के साथ लोगों की आजीविका लुट गयी. रक्तपात देख कर उनके बच्चे दहशत में थे, कई लोगों को अपना घर छोड़ते देखा गया. उनमें से एक परिवार था जिसने वापस आने का वादा किया था, लेकिन कहा कि कब वापसी होगी यह उन्हें पता नहीं. जीटीबी अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि मरीज विभिन्न तरीके से घायल हुए हैं. इनमें बंदूक की गोली, पथराव तथा अन्य हथियारों से हमला शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद में घोटाला, बीकानेर पहुंची ईडी, कारोबारी नेटवर्क पर कसा शिकंजा
तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद में घोटाला, बीकानेर पहुंची ईडी, कारोबारी नेटवर्क पर कसा शिकंजा
पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?
पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
India-Afghanistan Test: सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Varanasi News: वाराणसी के नमो घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में संतुलन बिगड़ने से दो छात्रों की मौत
वाराणसी के नमो घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में संतुलन बिगड़ने से दो छात्रों की मौत
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
Viral Video: हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
Embed widget