एक्सप्लोरर

IN DETAILS: दिल्ली हिंसा में 34 लोगों की मौत, 18 FIR दर्ज और 106 लोग गिरफ्तार

अब तक हिंसा फैलाने वालों में जिन आरोपियों की पहचान हुई है, उनमें से 106 को गिरफ्तार कर लिया गया है.दिल्ली पुलिस को फटकार लगाने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस एस. मुरलीधर का ट्रांसफर हो गया है.

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले में भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 18 एफआईआर अलग-अलग थानों में दर्ज कर ली हैं. अब तक हिंसा फैलाने वालों में जिन आरोपियों की पहचान हुई है, उनमें से 106 को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने बुधवार शाम को पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस-कान्फ्रेंस में यह जानकारी दी. पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, जो 18 एफआईआर दर्ज की गई हैं, उनमें आरोपियों की तलाश की जा रही है. सीसीटीवी की मदद से पहचान करके अन्य आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी जारी है. जल्दी कई और लोग गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.

यहां जानिए दिल्ली हिंसा से जुड़ी 10 बड़ी बातें-

1- दिल्ली हिंसा को लेकर बुधवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को फटकार लगाने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस एस. मुरलीधर का ट्रांसफर हो गया है. उन्हें केंद्रीय कानून मंत्रालय की तरफ से गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. एस. मुरलीधर को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है. जस्टिस मुरलीधर और जस्टिस तलवंत सिंह की डिविजन बेंच ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसियों की तरफ से ऐक्शन लेने में देरी पर चिंता जताई थी.

2- दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर अमेरिका ने अपने नागरिकों को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है. अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को परामर्श देते हुए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. परामर्श में अपने नागरिकों से कहा है कि वह प्रदर्शन, सड़क और मेट्रो परिवहन और संभावित कर्फ्यू के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए स्थानीय मीडिया की खबरों पर नजर रखें.

3- राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 34 लोगों की मौत हुई है और 50 से अधिक पुलिसकर्मी समेत करीब 200 लोग जख्मी हुए हैं. मंगलवार को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के चांदबाग, भजनपुरा, गोकलपुरी, मौजपुर, कर्दमपुरी और जाफराबाद में भीषण हिंसा हुई थी. इससे पहले रविवार और सोमवार को भी हिंसा की घटना देखने को मिली थी. बुधवार को कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई.

4- पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है और सोमवार की रात से भड़की हिंसा पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्व क्षेत्र में सुरक्षा बल चारों ओर फैल गए हैं. दिल्ली में हिंसा की घटनाओं के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाये रखने की अपील की.

5- राष्ट्रीय राजधानी में स्थिति नियंत्रित करने का काम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को दिया गया है. डोभाल ने मिली जुली आबादी वाले क्षेत्र में जा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की. उन्होंने कहा, ''जो कुछ हुआ सो हुआ. इंशाअल्ला, जल्दी ही पूरी शांति होगी.''

6- गुप्तचर ब्यूरो के एक कर्मचारी का शव चांद बाग इलाके में नाले से मिला है जहां वह रहते थे. उनकी पहचान अंकित शर्मा के रूप में की गयी है. अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि शर्मा की मौत पथराव में हुई होगी.

7- आज होने वाली कक्षा बारहवीं की सीबीएसई बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. चांद बाग में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है और किसी को भी बाहर नहीं आने दिया जा रहा है.

8- जीटीबी अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि मरीज विभिन्न तरीके से घायल हुए हैं. इनमें बंदूक की गोली, पथराव तथा अन्य हथियारों से हमला शामिल है.

9- बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह भी थे. मुख्यमंत्री शिव विहार में कुछ देर के लिए रुके और यहां रहने वाले कुछ लोगों से बात भी की.

10- दिल्ली का करावल नगर सबसे ज़्यादा हिंसा प्रभावित जगहों में से एक है. मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और सांसद करावल नगर की 30 फीट रोड, 33 फीट रोड, वेस्ट करावल नगर, मेन पुसता रोड पहुंचे. यहां भी तीनों नेताओं ने लोगों से बात की. मुख्यमंत्री का काफिला सबसे संवेदनशील गलियों तक भी पहुंचा और उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. करावल नगर में सड़कों पर अब भी जगह जगह पर पत्थरबाजी, हिंसा और आगजनी के निशान मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली HC के जस्टिस एस मुरलीधर का तबादला, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के बनाए गए जज

Delhi violence: हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget