एक्सप्लोरर

दिल्ली: डॉलर दिखाकर ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. आरोपियों ने बताया है कि उनके अलावा दो और लोग भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. एक शख्स के ठगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद ये मामला सामने आया है.

नई दिल्ली: साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है जो डॉलर दिखाकर लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस ने इनके पास से 16 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं.

क्या है पूरा मामला

दरअसल दिल्ली के रहने वाले एक टैक्सी ड्राइवर प्रमोद कुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 दिसंबर को वो अपनी कार में सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल साकेत की पार्किंग में मौजूद थे. तभी एक लड़का उनके पास आया और अपना परिचय रवि के रूप में दिया. उस लड़के ने उसे डॉलर के 20 नोट दिखाए और कहा कि उसके पास 1100 डॉलर है और वो इन डॉलर को बेचना चाहता है क्योंकि उसे अपनी बहन की शादी करनी है. उस लड़के ने कहा कि सभी डॉलर 3 लाख रुपये में दे देगा. अगर ये डॉलर चाहिए तो इस नंबर पर फोन कर लेना.

शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार शर्मा इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि जो शख्स उससे बात कर रहा है वो एक बहुत बड़ा ठग है. 22 दिसंबर को प्रमोद कुमार शर्मा अपने भाई विनोद शर्मा के साथ डॉलर बदलने के लिए 3 लाख रुपये लेकर दिल्ली के सरिता विहार इलाके में पहुंचे. रवि करीब 2:30 बजे अपने दो साथियों के साथ वहां पर आया और उसने एक पॉलीबैग प्रमोद कुमार शर्मा को दिया और कहा की डॉलर इसी बैग में है. रवि ने प्रमोद को ये भी कहा कि इस बैक को अभी मत खोलना क्योंकि यहां पर पुलिस का खतरा ज्यादा है. इसके बाद रवि प्रमोद से 3 लाख लेकर अपने साथियों के साथ निकल गया.

बैग से डॉलर की बजाय निकली अखबारों की कटिंग

जब शिकायतकर्ता प्रमोद ने बैग को थोड़ी दूर ले जाकर खोला तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है क्योंकि पॉलीबैग में डॉलर की बजाय कुछ अखबारों की कटिंग थी. इसके बाद वो वापस उस जगह पर गया जहां पर उसे रवि मिला था, लेकिन वहां पर कोई नहीं था उसने रवि के नंबर पर फोन किया लेकिन उसका फोन भी नहीं लग रहा था. इसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस को मिली थी टिप

पुलिस ने इलाके की तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया इसके अलावा जो फोन नंबर था उसकी भी सीडीआर निकाली गई. बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि दो लोग जिन्होंने प्रमोद शर्मा के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया था वह जसोला विहार के पास कहीं आने वाले हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों को पकड़ लिया. इनका नाम रुबेल और यश खान था.

पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कुबूल किया और यह भी बताया कि इस गैंग में दो लोग और शामिल हैं बिलोन और रवि. गैंग का मास्टरमाइंड बिलोन नाम का शख्स है. बिलोन ही डॉलर लेकर आता है और फिर चारों मिलकर लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं. जब पुलिस ने बिलोन के कमरे पर छापा मारा तो वहां से पुलिस को 16 मोबाइल फ़ोन बरामद हुए. अब पुलिस बिलोन और रवि की तलाश कर रही है. और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इससे पहले यह लोग कितने और लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं.

मुंबई: ढाई साल से एक शव को है अंतिम संस्कार का इंतजार, परिवार वालों की है ये जिद

महाराष्ट्र: महाविकास अघाड़ी सरकार में संग्राम, औरंगाबाद को लिखा गया संभाजीनगर तो बिफर उठी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
लव मैरिज रोकने हमला, बेटे ने लगाए विधायक प्रकाश पर गंभीर आरोप
लव मैरिज रोकने हमला, बेटे ने लगाए विधायक प्रकाश पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget