एक्सप्लोरर

स्‍व‍िस मह‍िला की हत्‍या मामले में आरोपी ने खोला राज, शादी करने से क‍िया था इनकार

Swiss woman Murder Case: द‍िल्‍ली के त‍िलक नगर में 20 अक्‍टूबर को एक स्‍व‍िस मह‍िला का शव MCD स्‍कूल के पास म‍िला था. पुल‍िस स्विट्जरलैंड दूतावास से संपर्क साध कर पर‍िवार का पता लगाने में जुटी है.

Switzerland Woman Tilak Nagar Murder Case: द‍िल्‍ली के त‍िलक नगर इलाके में एक स्व‍िस मह‍िला का जंजीरों से बंधा शव 20 अक्‍टूबर को एमसीडी स्‍कूल के पास म‍िला था. इस मामले में द‍िल्‍ली पुल‍िस ने पांच द‍िन पहले एक शख्‍स गुरप्रीत सिंह (33) को भी गि‍रफ्तार किया था.

उसने दावा किया था कि 2021 में स्विट्जरलैंड की यात्रा के दौरान उसकी पीड़िता से दोस्ती हो गई थी, लेक‍िन द‍िल्‍ली पुल‍िस की ओर से बरामद शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. मृतका के पर‍िवार तक पहुंचने के ल‍िए पुल‍िस स्विट्जरलैंड दूतावास के लगातार संपर्क है. पु‍ल‍िस को एंबेसी से कोई प्रत‍िक्रिया नहीं म‍िली है. 

नहीं किया जा सका अब तक पोस्टमार्टम

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक वेस्‍ट ज‍िला डीसीपी विचित्र वीर ने मंगलवार (24 अक्‍टूबर) को कहा कि हम उसके परिवार के आने और शव की पहचान करने का इंतजार कर रहे हैं ताकि पोस्‍टमॉर्टम की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके. बरामद शव को एक अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्ष‍ित रखा गया है. 

इस मामले में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सिंह की मानसिक स्थिति का पता लगाने को उसका मानस‍िक टेस्‍ट भी कराया है. आरोपी की ग‍िरफ्तारी गत 21 अक्‍टूबर को गई थी.  

'आरोपी की मानस‍िक हालत जानने को करवायी जा रही काउंसल‍िंग' 

अधिकारी के मुताबि‍क आरोपी ने हत्‍या करने से लेकर शव को स्‍कूल के पास फेंकने तक के क्रम में पुल‍िस के सामने कई थ्‍योरी पेश की हैं. सोमवार (23 अक्‍टूबर) को पुलिस ने कहा था कि वह इस मामले में मनोच‍िकित्‍सकों की मदद भी लेगी, क्योंकि आरोपी लगातार अपने बयान बदल रहा है. 

अधिकारी का कहना है कि पुलिस ने सोमवार शाम को डॉक्टरों और काउंसलरों के साथ कई मीट‍िंग भी कीं जिसका स‍िलस‍िला मंगलवार को भी जारी रहा.  
 
'हत्‍या करने से दो द‍िन पहले खरीदा था चेन और ताला'  

दिल्ली पुलिस के सूत्र बताते हैं कि चार द‍िन से पुल‍िस हिरासत में रह रहे आरोपी स‍िंह को एक दुकान सहित कई जगहों पर भी ले जाया गया, जहां से उसने एक चेन और ताला खरीदा था. चेन और ताले की कीमत 600 रुपये थी, ज‍िनको महिला की हत्या से दो दिन पहले खरीदा था.  

'मह‍िला ने ठुकरा द‍िया था शादी करने का प्रस्‍ताव'  

पुलिस का कहना है कि सिंह ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि मह‍िला के साथ वो शादी करना चाहता था, लेक‍िन उसने इस प्रस्‍ताव को ठुकरा द‍िया था. इसके बाद उसने उसका कत्‍ल कर द‍िया.  

'11 अक्टूबर को ज्यूरिख से द‍िल्‍ली आई थी पीड़‍िता, होटल में ठहरी थी'

द‍िल्‍ली पुल‍िस के अध‍िकारी ने आरोपी सिंह ने महिला की पहचान स्विस मूल की नीना बर्जर के रूप में की. उसका कहना है क‍ि वह 11 अक्टूबर को ज्यूरिख (स्विटजरलैंड) से भारत (द‍िल्‍ली) आई थी और एक होटल में ठहरी हुई थी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़‍िता का पासपोर्ट और वीजा जैसे कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं.  

यह भी पढ़ें: विदेशी महिला की हत्या कर दो दिनों तक कार में ही रखी लाश, आरोपी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget