एक्सप्लोरर

Corona के कम होते नए मामलों के बाद आज से राजधानी दिल्ली के साथ इन चार राज्यों में खुले स्कूल-कॉलेज

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को सात फरवरी से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूलों के साथ-साथ उच्च शैक्षणिक संस्थानों और कोचिंग सेंटर को फिर से खोलने का फैसला किया था.

School Re-opening: कोरोना के कम होते मामलों के बीच दिल्ली के साथ ही देश के चार अन्य राज्यों में स्कूल और कॉलज आज से खुल गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल फिर से खुल रहे हैं. इसके साथ ही, कॉलेज, जिम और स्पा भी आज से खुल गए. कोविड-19 के मामलों में बढोतरी होने के कारण दिसंबर में उन्हें बंद कर दिया गया था. हालांकि, स्कूली क्षेत्र से जुड़े हितधारकों ने पठन पाठन के ‘हाइब्रिड मॉडल’ को लेकर कुछ सवाल भी उठाए हैं. उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की बैठक के बाद शुक्रवार को इस पर फैसला किया गया था.  इस दौरान कोचिंग इंस्टीट्यू खोलने पर भी सहमति बनी थी. दिल्ली में हालांकि नाईट कर्फ्यू नहीं हटाया गया है लेकिन समय रात 10 बजे से बढ़ाकर 11 बजे कर दिया गया है. मतलब अब से दिल्ली में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ही नाइट कर्फ्यू होगा.

कई शिक्षकों और अभिभावकों ने बताया कि जब ऑनलाइन शिक्षण विकल्प के कारण स्कूलों को फिर से खोला गया था तब उपस्थिति कम थी और यदि प्रत्यक्ष कक्षाएं पूरी तरह से फिर से शुरू नहीं की गईं तो पठन-पाठन के नुकसान की भरपाई करना मुश्किल होगा. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शुक्रवार को सात फरवरी से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूलों के साथ-साथ उच्च शैक्षणिक संस्थानों और कोचिंग सेंटर को फिर से खोलने का फैसला किया था. इसके साथ ही 14 फरवरी से नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं फिर से शुरू करने का भी फैसला किया गया.

बिहार में दोबारा खुलेंगे स्कूल, रात्रिकालीन कर्फ्यू हटेगा

बिहार में भी आज से शर्तों के साथ स्कूल खुल गए हैं.  बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के बाद राज्य सरकार ने रविवार को स्कूल दोबारा खोलने और रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाने के साथ ही अन्य कई प्रतिबंधों में छूट देने का फैसला किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई संकट प्रबंधन समूह की बैठक में ये फैसला लिया गया. इसके बाद, कुमार ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि सोमवार से आठवीं कक्षा तक की कक्षाओं को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति रहेगी जबकि नौवीं कक्षा से लेकर ऊपर की कक्षाओं के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) चैतन्य प्रसाद के मुताबिक, बीचे छह जनवरी से लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू को भी हटाया जा रहा है जो कि रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहा. सिनेमा हॉल, जिम, मॉल और स्विमिंग पूल को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति रहेगी. दुकानों को भी रात आठ बजे बंद किए जाने के नियम से छूट दी गई है. हालांकि, सभी प्रतिष्ठानों को कोविड बचाव संबंधी नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना होगा. शादी और अंत्येष्टि में भी 50 के बजाय 200 तक लोग शामिल हो सकते हैं. ये दिशा-निर्देश सात फरवरी से प्रभावी होंगे जोकि 13 फरवरी तक जारी रहेंगे और इसके बाद दोबारा कोविड हालात की समीक्षा की जाएगी.

गुजरात में पहली से नौवीं कक्षा तक के लिये स्कूल सोमवार से खुलेंगे

गुजरात में कोविड के नए मामले घटने पर गुजरात सरकार ने सात फरवरी से पहली से नौवीं कक्षा तक के लिये स्कूलों को फिर से खोलने की शनिवार को घोषणा की. शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूल सोमवार से पहली से नौवीं कक्षा के लिए ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू कर सकते हैं. हालांकि, ऑनलाइन शिक्षण पहले की तरह जारी रहेगा.

 विद्यार्थी अपनी इच्छा से किसी भी माध्यम का चयन कर सकते हैं. पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद इन कक्षाओं के लिए ऑफलाइन पढ़ाई को निलंबित कर दिया गया था. गुजरात में शुक्रवार को कोविड के 6,097 नए मामले दर्ज किए गए. यह संख्या 20 जनवरी को दर्ज किए गए सर्वाधिक मामलों के बाद से सबसे कम है. गत 20 जनवरी को राज्य में कोविड-19 के 24,485 मामले सामने आए थे.

केरल में 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फिर से खुलेंगे स्कूल

केरल में कोविड-19 के मामलों में कमी आने के साथ ही राज्य सरकार ने सात फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी की गयी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, सात फरवरी से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया जाएगा. इसके अलावा कॉलेजों में भी ऑफलाइन कक्षाओं को शुरू किया जाएगा.

विज्ञप्ति के मुताबिक, पहली कक्षा से नौवीं कक्षा तक के बच्चों तथा क्रेच और किंडरगार्टन के बच्चों की कक्षाएं 14 फरवरी से शुरू होंगी. मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की अध्यक्षता में हुई कोविड-19 की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया. धार्मिक स्थलों पर अब केवल 20 लोगों को ही अनुमति दी जाएगी. विज्ञप्ति के मुताबिक, अट्टुकल मंदिर में पोंगल के लिए कुल 200 लोगों को अनुमति दी जाएगी. बाकी लोग अपने आवास पर पोंगल की प्रक्रिया पूरी करेंगे.

बंगाल में सात फरवरी से कक्षा सात तक खुले में चलेंगी कक्षाएं

पश्चिम बंगाल में आज से कक्षा आठ से 12 तक के स्कूल खुलने के साथ ही राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है जिसके अनुसार, महामारी की स्थिति को देखते हुए सात फरवरी से हर मोहल्ले में प्राथमिक से कक्षा सात तक के बच्चों के लिए खुले में शिक्षा सत्र आयोजित किये जाएंगे. स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि ‘पाड़ाय शिक्षालय’ (मोहल्ले में शिक्षा केंद्र) नामक परियोजना के तहत शब्द ज्ञान, अंकगणित, कहानी सुनाना, कविता, गायन और नृत्य तथा अन्य विषयों की कक्षाएं संचालित होंगी.

मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, कोविड सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दो पालियों में- सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी. शिक्षा मंत्री व्रात्य बसु ने कहा कि ‘पाड़ाय शिक्षालय’ परियोजना में 50,159 स्कूल शामिल होंगे जिसमें स्कूल की इमारत के पास वाले खुले मैदान में कक्षाएं संचालित होंगी. उन्होंने बताया कि वहां दो लाख नियमित शिक्षक और 21 हजार निविदा शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि इससे लगभग 60 लाख बच्चों को फायदा होगा। शिक्षाविद पवित्र सरकार ने कहा कि इस परियोजना से कोई सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, ऐसा नहीं लगता.

ये भी पढ़ें: Delhi Corona Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,410 नए मामले, 14 लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India at 2047 Conclave Live: ABP न्यूज के India at 2047 Conclave की शुरुआत, मोहन यादव, नायब सैनी से मनोज बाजपेयी तक मेहमान
ABP न्यूज के India at 2047 Conclave की शुरुआत, मोहन यादव, नायब सैनी से मनोज बाजपेयी तक मेहमान
रूस से तेल की खरीद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान' परमिशन देंगे'
रूस से तेल की खरीद पर इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान...'
ममता बनर्जी को एक और झटका, TMC में टूट की खबरों के बीच एक और जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और झटका, TMC में टूट की खबरों के बीच एक और जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
डीके शिवकुमार आज बनेंगे कर्नाटक के CM, कैबिनेट में कौन-कौन होगा शामिल, ये रही लिस्ट
डीके शिवकुमार आज बनेंगे कर्नाटक के CM, कैबिनेट में कौन-कौन होगा शामिल, ये रही लिस्ट

वीडियोज

Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस से तेल की खरीद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान' परमिशन देंगे'
रूस से तेल की खरीद पर इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान...'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
UGC Scholarship 2026: मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
Embed widget