एक्सप्लोरर

Corona Delhi: बीते 50 दिनों में सबसे कम केस दर्ज, ब्लैक फंगस को क्या है केजरीवाल सरकार की तैयारी? जानिए

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के चार हजार से कम नए मामले सामने आए हैं. चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बीच लगा लॉकडाउन मामलों में कमी का एक बड़ा कारण है.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस को महामारी घोषित किया जाएगा.

Corona Delhi: देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मामले घट रहे हैं. बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल तीन हजार 231 नए मामले दर्ज हुए. हालांकि कल 233 लोगों की मौत भी हुई. बड़ी बात यह है कि राजधानी में बीते 50 दिनों में सबसे कम केस दर्ज हुए हैं. इससे पहले एक अप्रैल 2021 को देश में दो हजार 790 केस सामने आए थे. 

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के चार हजार से कम नए मामले सामने आए हैं. चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बीच लगा लॉकडाउन मामलों में कमी का एक बड़ा कारण है. दिल्ली में बुधवार को कोविड-18 के 3,846 नए मामले सामने आए थे और इससे 235 और लोगों की मौत हुई थी. दिल्ली में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 22,579 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में नमूनों के संक्रमित मिलने की दर अब 5.5 फीसदी है.

जरूरत हुई तो ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करेंगे- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस को महामारी घोषित किया जाएगा. उन्होंने अस्पतालों से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस के उपचार में स्टेरॉइड दवाओं का नियंत्रित तरीके से इस्तेमाल करें. केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में सरकार संचालित तीन अस्पतालों में ब्लैक फंगस के उपचार के लिए समर्पित केंद्र स्थापित किए जाएंगे.

इन तीन अस्पतालों में ब्लैक फंगस के लिए बनाए जाएंगे केंद्र- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ब्लैक फंगस बीमारी की रोकथाम और इलाज के लिए बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए. ब्लैक फंगस के इलाज के लिए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में केंद्र बनाए जाएंगे.’’ तीनों केंद्रों में डॉक्टरों के विशेष दल तैनात किए जाएंगे. उन्होंने अस्पतालों से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस के उपचार में स्टेरॉइड दवाओं का नियंत्रित तरीके से इस्तेमाल करें. केजरीवाल ने कहा कि इस बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का पर्याप्त मात्रा में प्रबंध किया जाएगा और बीमारी से बचाव के उपायों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें-

Corona Update: देश में घटे कोरोना केस, 24 घंटे में 2.59 लाख नए मामले, 4209 की मौत

देश में ब्लैक फंगस के अबतक 7251 मामले मिले, महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित, देखिए राज्यों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget