एक्सप्लोरर

Delhi Coaching Incident: राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे के बाद फिर विवादों में आया ये पुलिस अफसर, स्टूडेंट्स को भड़काने का लगा आरोप

Delhi Coaching Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में शनिवार (27 जुलाई) को  राव IAS स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद से स्टूडेंट्स में गुस्सा है.

Rajendra Nagar Delhi Coaching Incident: दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद से स्टूडेंट्स और लोगों में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा है. स्टूडेंट्स लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे पुलिस और प्रशासन के खिलाफ सवाल उठ रहे हैं.  

दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राजेंद्र नगर हादसे के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स और आसपास के रेजिडेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. इस बीच वहां पुलिस का एक अधिकारी आता है और वह छात्रों से बात करने के बजाय उल्टा हाथों से इशारा करके और जोर से नारे लगाने को कहता है. इससे गुस्साए छात्र और तेज नारेबाजी करते हैं.

पहले भी रहे हैं विवादों में

इस वायरल वीडियो में नजर आ रहे पुलिस अफसर का नाम अजय कुमार सिंह है और ये दिल्ली पुलिस में ACP करोल बाग के पद पर तैनात हैं. एसीपी अजय कुमार सिंह इससे पहले भी विवादों में आ चुके हैं. पहली बार यह विवादों में तब आए थे जब आबकारी घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया को राऊज एवेन्यू कोर्ट लाया गया था. तब मीडिया के कैमरों के सामने मनीष सिसोदिया को ACP अजय कुमार सिंह गर्दन के पास से पकड़ कर कोर्ट रूम में लेकर गए थे. तब आम आदमी पार्टी ने ACP अजय कुमार सिंह की शिकायत दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसरों से की थी, लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई.

राजेंद्र नगर में भी एसीपी अजय कुमार सिंह प्रदर्शन कर रहे छात्रों से आराम से बात करने की जगह उनको और जोर-जोर से नारे लगाने का इशारा करके उन्हें और उकसाते दिख रहे हैं. इनके व्यवहार को लेकर स्टूडेंट्स ने कड़ा विरोध जताया है.

तीन स्टूडेंट्स की डूबने से हुई है मौत

बता दें कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में शनिवार (27 जुलाई) को  राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई. इस हादसे की जांच के लिए दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. मृत लोगों की पहचान हो गई है और उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

ये भी पढ़ें

सड़क पर छात्र, कोचिंग मालिक-कॉर्डिनेटर डिटेन... 3 UPSC छात्रों की मौत के मामले अब तक क्या-क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget