एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली में बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट फर्राटा भर रहीं 16 लाख गाड़ियां, लगेगा 10 हजार का जुर्माना

Delhi Pollution Challan: एक अनुमान के मुताबिक 18 जुलाई 2022 तक दिल्ली में करीब 13 लाख दोपहिया और तीन लाख कारें बिना वैध पीयूसी के चल रही थीं.

Delhi Pollution Certificate: राजधानी दिल्ली में अगर कोई वैध पॉल्यूशन के बिना गाड़ी सड़कों पर चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो वाहन मालिकों को मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार छह महीने तक की जेल या 10,000 रुपये तक का जुर्माना या फिर दोनों का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली सरकार ने पिछले महीने से ही वैध पॉल्यूशन नियंत्रण प्रमाण पत्र के बिना वाहन मालिकों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया था, जिसमें कहा गया है कि आप या तो पॉल्यूशन प्रमाण पत्र लें या फिर जुर्माने का सामना करें.  

16 लाख वाहन बिना पीयूसी के
वहीं एक अनुमान के मुताबिक 18 जुलाई 2022 तक दिल्ली में करीब 13 लाख दोपहिया और तीन लाख कारें बिना वैध पीयूसी के चल रही थीं. परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने करीब 14 लाख वाहन मालिकों के मोबाइल नंबरों पर रिमाइंडर भेजकर उनसे पीयूसी प्रमाणपत्र बनवाने को कहा है. अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण का मौसम दो-तीन महीनों के भीतर आने वाला है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम कुछ हद तक वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करें. वाहन मालिकों को एक वैध पीयूसी प्राप्त करने की चेतावनी देना उस दिशा में एक कदम है.

Ticket Cancellation: ट्रेन, हवाई जहाज टिकट और होटल बुकिंग कैंसिल करने पर भरना पड़ेगा जुर्माना

इन्हें जुर्माने से छूट
अधिकारी ने आगे कहा, जो वाहन सड़कों पर नहीं चल रहे हैं उन्हें जुर्माने से छूट है. अधिकारी ने एक रिटायर्ड सेना के कर्नल का उदाहरण दिया, जिसने परिवहन विभाग को लिखा था कि उनका बेटा विदेश में है और उसका वाहन उनके गैरेज में खड़ा है. उन्होंने कहा, निश्चित रूप से, जो वाहन सड़कों पर नहीं चल रहे हैं उन्हें पीयूसी लेने की जरुरत नहीं है, लेकिन बिना वैध पीयूसी के सड़कों पर चलने वाले वाहनों पर केस दर्ज किया जाएगा. केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के अनुसार, चार पहिया बीएस-IV वाहनों मालिकों को अपने पहले रजिस्ट्रेशन की तारीख से एक साल की अवधि की खत्म होने के बाद एक वैध पीयूसी प्रमाण पत्र लेना जरुरी है. 

यहां बनवा सकते हैं पीयूसी 
बता दें कि दिल्ली के पेट्रोल पंपों और वर्कशॉप पर 900 से ज्यादा प्रदूषण जांच केंद्र हैं. यहां पर पेट्रोल और सीएनजी से चलने वाले दोपहिया और तिपहिया वाहनों की प्रदूषण जांच की फीस 60 रुपये है. जबकि चार पहिया वाहनों के लिए 80 और डीजल वाहनों के लिए 100 रुपये फीस है.

Vice President Election 2022: जानिए कितना महत्वपूर्ण है उपराष्ट्रपति का पद? क्या हैं उनके अधिकार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget