एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग रिश्वत मामला : दिनाकरन को चेन्नई ले गई पुलिस, घर पर मारा छापा

नई दिल्ली/चेन्नई: अन्नाद्रमुक (अम्मा) गुट के नेता टीटीवी दिनाकरन को आज दिल्ली पुलिस की एक टीम जांच के सिलसिले में चेन्नई लेकर गई. जांच के तहत शहर में उनके घर पर छापेमारी की गयी. कथित रिश्वत मामले में दो दिन पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था.

अपराध शाखा के कर्मियों ने दिनाकरन और मल्लिकार्जुन के घरों की तलाशी ली

चुनाव आयोग घूसखोरी मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एक टीम दिल्ली से विमान द्वारा दिनाकरन और उनके दोस्त मल्लिकार्जुन को लेकर यहां पहुंची. दोपहर, करीब एक बजे के बाद पुलिस उन्हें लेकर यहां पहुंची. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सहायक आयुक्त संजय शेरावत के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के कर्मियों ने दिनाकरन और मल्लिकार्जुन के घरों की तलाशी ली.

यह भी पढ़ें : पंजाब : सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, हादसा देख दिल दहल जाएगा

घरों की तलाशी के लिये दिल्ली की एक अदालत से वारंट लिया था

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपनी जांच के सिलसिले में दिनाकरन और मल्लिकार्जुन के घरों की तलाशी के लिये दिल्ली की एक अदालत से वारंट लिया था और यह मामले में और सबूत जुटाने की उसकी कोशिशों का हिस्सा है. हालांकि उन्होंने तलाशी के दौरान किसी तरह की जब्ती किए जाने की जानकारी नहीं दी.

‘अवैध माध्यमों’ एवं ‘वाहकों’ को लेकर पूछताछ की गयी

सूत्रों के अनुसार इन दोनों के अलावा उनसे जुड़े ‘दूसरे लोगों’ से भी यहां से दिल्ली पैसे भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए ‘अवैध माध्यमों’ एवं ‘वाहकों’ को लेकर पूछताछ की गयी. पुलिस इन दोनों का सामना गिरफ्तार बिचौलिये सुकेश चंद्रशेखर से भी करायेगी. जिससे, पैसों के लेनदेन और उनके बीच फोन पर हुई बातचीत की जानकारी मिल सके.

यह भी पढ़ें : एक्शन में योगी सरकार, रोज एक मंत्री सुनेंगे शिकायतें, DM-SSP को भी जनता से मिलने का आदेश

पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया था

दिनाकरन को चार दिनों तक चली पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने अविभाजित अन्नाद्रमुक के चुनाव चिन्ह ‘दो पत्ती’ को अपने धड़े के पास रखने के लिये कथित तौर पर निर्वाचन आयोग के एक अज्ञात अधिकारी को घूस देने की कोशिश की.

मदद करने के लिये 50 करोड़ रूपये में सौदा किया था

पुलिस ने पहले कहा था कि चंद्रशेखर ने अन्नाद्रमुक (अम्मा) धड़े को ‘दो पत्ती’ वाला चिह्न दिलाने में मदद करने के लिये 50 करोड़ रूपये में सौदा किया था. दिल्ली के एक पांच सितारा होटल से 16 अप्रैल को जब चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से 1 करोड़ 30 लाख रूपये नकद मिले थे.

यह भी पढ़ें : नवाज़ शरीफ से मिले भारतीय कारोबारी सज्जन जिंदल, पाकिस्तान में मचा 'हड़कंप'

चेन्नई से दिल्ली भिजवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था

दिनाकरन को कथित तौर पर अज्ञात स्रोतों के जरिये इस रकम का इंतजाम करने और अवैध माध्यमों से उसे चेन्नई से दिल्ली भिजवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने कहा था कि मल्लिकार्जुन को रूपये चेन्नई से दिल्ली भिजवाने में दिनाकरन की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
Parliament Monsoon Session Day 10 Live: राज्यसभा सोमवार तक स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही थोड़ी देर में होगी शुरू
Live: राज्यसभा सोमवार तक स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही थोड़ी देर में होगी शुरू
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget