एक्सप्लोरर

शाहीन बाग प्रदर्शन से अगर चुनावी प्रक्रिया में बाधा आती है तो उचित कार्रवाई करेंगे- दिल्ली पुलिस

शाहीन बाग में नागरिकता कानून को लेकर एक महीने से ज्यादा समय से विरोध प्रदर्शन जारी है. पुलिस ने कहा है कि अभी चुनाव प्रकिया में प्रदर्शनकारियों की तरफ से बाधा पहुंचाए जाने को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है.

नई दिल्ली: संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में पिछले एक महीने से चल रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में विरोध प्रदर्शन की वजह से बाधा पहुंचने की कोई शिकायत आती है तो वह उचित कार्रवाई करेगी. विशेष पुलिस उपायुक्त (चुनाव) प्रवीण रंजन ने कहा कि पुलिस को अभी चुनावी प्रक्रिया में शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों की तरफ से बाधा पहुंचाए जाने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं.

पुलिस सड़क खाली करने की अपील कर चुकी है

महिलाओं और बच्चे समेत बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी 15 दिसंबर से शाहीन बाग में सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ धरना दे रहे हैं. रंजन ने कहा कि पुलिस पहले ही प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने की अपील कर चुकी है. वहीं, उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को स्कूली बच्चों, मरीजों और आम लोगों को पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए प्रदर्शनकारियों से यह धरना खत्म करने की अपील की. कल यानी मंगलवार को शाहीन बाग के एक डेलीगेशन ने दिल्ली के उपराज्यपल से मुलाकात की थी. डेलीगेशन के एक सदस्य ने मुलाकात के बाद बताया कि वे पहले एंबुलेंस को जाने की जगह दे रहे थे और अब वे स्कूल बसों को भी जगह देंगे लेकिन प्रदर्शन जारी रखेंगे.

CAA पर जवाब के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 4 हफ्ते का दिया वक्त, फिलहाल कानून पर रोक नहीं

नोएडा और दिल्ली को जोड़ता है कालिंद कुंज रोड

वहीं आज सुप्रीम कोर्ट में सीएए के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद भी शाहीन बाग में प्रदर्शन जारी है. शाहीन बाग में प्रदर्शन की वजह से कालिंदी कुंज रोड एक महीने से ज्यादा समय से बंद पड़ा हुआ है. कालिंदी कुंज रोड नोएडा और दिल्ली को जोड़ता है. इस रोड के बंद होने की वजह से लोगों को ज्यादा सफर करना पड़ा रहा है. इसके साथ ही धरना स्थल के पास ही मौजूद कई शोरूम भी प्रदर्शन के चलते बंद पड़े हुए हैं. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget