एक्सप्लोरर

12 ATM काटकर लूटे एक करोड़ से ज्यादा रुपये, दिल्ली पुलिस ने दबोचा कुख्यात

दिल्ली में करीब एक दर्जन एटीएम काटकर उसमें एक करोड़ से ज्यादा की लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस ने बदमाश के पास से हथियार भी बरामद किया है.

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेवात के रहने वाले एक शातिर बदमाश को दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से गिरफ्तार किया है. इस बदमाश का नाम वकील है. पुलिस के मुताबिक ये बदमाश एटीएम लूट की कई वारदातों में शामिल था. पुलिस का दावा है कि इस बदमाश की गिरफ्तारी से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुई एटीएम लूट की करीब 12 वारदातें सुलझा ली गई हैं. पुलिस ने वकील के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है.

12 ATM से लूटी 1 करोड़ से ज्यादा की रकम पुलिस के मुताबिक, पिछले कई महीनों से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से एटीएम लूट की कई वारदातें सामने आ रही थी. लोकल पुलिस तो इन वारदातों को सुलझाने की कोशिश कर ही रही थी. साथ ही साथ स्पेशल सेल की टीम भी एटीएम लूट की इन वारदातों के पीछे किसका हाथ है ये पता करने में जुटी थी. जांच के दौरान सामने आया कि इस तरह की वारदातों को मेवात का गैंग दिल्ली में अंजाम दे रहा है. जांच में ये भी सामने आया कि बदमाशों ने पिछले कई महीनों में 12 एटीएम से करीब 1 करोड़ 35 लाख की लूट की है.

जाल बिछाकर किया गिरफ्तार इन सभी मामलों की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस गैंग का एक शातिर बदमाश अपने एक साथी से मिलने के लिए वसंत कुंज इलाके में आने वाला है. जिसके बाद पुलिस ने उस इलाके में ट्रैप लगाया. मंगलवार को जब वकील अपने साथी से मिलने पहुंचा, तब पुलिस ने उसे धर दबोचा. तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई. पूछताछ में वकील ने बताया कि ये एटीएम लूट गैंग का एक सक्रिय सदस्य है जो दिल्ली में इस तरह की कई लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुका है.

रैकी कर लूटते थे ATM पुलिस की मानें तो इस गैंग के दो बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. यह गैंग दिल्ली के अंदर बड़ी गाड़ियां लेकर आते थे. सबसे पहले जिस एटीएम को लूटना होता था, उस एटीएम की बकायदा रेकी की जाती थी. सबसे ज्यादा सुनसान इलाकों में लगे एटीएम को टारगेट किया जाता था.

एटीएम के अंदर दाखिल होते ही शातिर बदमाश सीसीटीवी के ऊपर काले रंग का स्प्रे कर देते थे. फिर कटर की मदद से कैश की ट्रे निकाल कर वहां से फरार हो जाते थे. पुलिस इस शातिर बदमाश से लगातार पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार इसके साथ और कौन से लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ेंः

कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र पर राहुल गांधी बोले- 'हमने कई कदम उठाए, कोई बीजेपी पर सवाल क्यों नहीं उठाता?'

G-23 की बगावत के बाद कांग्रेस के भविष्य पर फिर उठे सवाल, बिखर जाएगी सबसे पुरानी पार्टी? | मास्टर स्ट्रोक (02.03.2021)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ भारतीयों को मिलता है भारतीय पासपोर्ट, नागरिकता पर बहस के बीच सरकार का बड़ा बयान
सिर्फ भारतीयों को मिलता है भारतीय पासपोर्ट, नागरिकता पर बहस के बीच सरकार का बड़ा बयान
Parliament Monsoon Session Day 10 Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget