एक्सप्लोरर

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में करीब 300 लोगों में COVID-19 के लक्षण, कइयों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Coronavirus: सूत्रों के मुताबिक, निजामुद्दीन थाना इलाके में मरकज के कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने वाला है. वहीं पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों में करीब दो सौ लोगों को जांच के लिए ले जाया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में करीब तीन सौ लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं. ये लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आए थे. दिल्ली सरकार तबलीगी जमात में तक़रीर करने वाले मौलाना साद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी. सूत्रों के मुताबिक, कइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी.

सूत्रों के मुताबिक, निजामुद्दीन थाना इलाके में स्थित मरकज के कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने वाली है. विदेश से आए लोगों की जानकारी स्थानीय प्रशासन से छुपाने का भी आरोप है.

इस बीच दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि धार्मिक आयोजन महीनों तक यहां (मरकज़, निज़ामुद्दीन) होते रहते हैं. विदेशी नागरिक भी यहां आते हैं और उसी के लिए रहते हैं. करीब तीन सौ से चार सौ लोग जो मरकज में इकट्ठा हुए थे. इनमें कोविड 19 के लक्षण होने के संदेह के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमें संपर्क किया. हमलोगों ने मरकज की बिल्डिंग को आइसोलेट कर दिया है, जहां पर ये गैदरिंग हुई थी. लोगों को चेक-अप के लिए बाहर ले जाने में हम स्वास्थ्य विभाग की सहायता कर रहे हैं. पिछले दो दिनों में लगभग 200 लोगों को चेक-अप के लिए ले जाया गया है.

बता दें कि आज डॉक्टरों की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की बड़ी टीम निजामुद्दीन पहुंची थी. दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम भी वहां पहुंची. दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने बताया कि तंग गलियों की वजह से ड्रोन से भी निगरानी की गई.

मौलादा साद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी दिल्ली सरकार

वहीं, निजामुद्दीन मरकज के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद शोएब ने बताया कि कल हम लोगों ने प्रशासन को नामों की एक लिस्ट सौंपी थी जिन्हें सर्दी और बुखार था. इनमें से कुछ को उम्र और ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर अस्पताल में भर्ती किया गया. अभी तक हमारे पास कोरोना वायरस का एक भी कंफर्म केस नहीं है.

गौरतलब कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक कुल 72 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं देश में अब तक 1199 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और 29 लोगों की मौत हुई है. 102 मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटों में 92 नए मामले आए हैं, और चार लोगों की मौत हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget