एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी जेडीयू, कल चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे नीतीश कुमार

बता दें कि पिछले एमसीडी चुनाव में जेडीयू ने 100 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. वहीं साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इस बार दिल्ली की करीब 30 सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी चुनाव लड़ सकती है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू भी मैदान में उतरेगी. इसके लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी के तहत कल यानी बुधवार को पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी की चुनावी तैयारी का आगाज करेंगे.

पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे नीतीश

नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली प्रदेश जेडीयू के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे. पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य मक़सद दिल्ली में चुनावी तैयारियों का जायज़ा लेने के साथ साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा करना भी है. विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कितनी गम्भीर है इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नीतीश कुमार दिन भर कार्यकर्ताओं के साथ ही समय बिताएंगे.

करतारपुर दर्शन: भारतीय श्रद्धालुओं को देने होंगे 20 डॉलर, भक्तों की खातिर मजबूरी में भारत ने भरी हामी

चुनिंदा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जेडीयू

पार्टी सूत्रों के मुताबिक़ जेडीयू दिल्ली में कुछ चुनिंदा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. पार्टी की कोशिश उन इलाक़ों में पैठ बनाने की है जहां बिहार से आए लोगों की तादाद ज़्यादा है. यही वजह है कि कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के लिए बदरपुर विधानमसभा को चुना गया है जिसमें बड़ी संख्या में बिहारी मूल के लोग रहते हैं. सूत्रों के मुताबिक़ पार्टी पूर्वी दिल्ली की ज़्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है और क़रीब 30 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी.

दिल्ली: 'फ्री बिजली' पर आमने सामने आप और बीजेपी, संजय सिंह ने जावड़ेकर को लिखी चिट्ठी

पिछली बार आम आदमी पार्टी के साथ थी पार्टी

2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने केवल छह सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे. तब पार्टी के अध्यक्ष शरद यादव थे जो अब पार्टी में नहीं हैं. उस वक्त इन छह सीटों को छोड़कर बाक़ी सभी सीटों पर पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर आम आदमी पार्टी का समर्थन किया था. पार्टी ने दिल्ली में रह रहे पूर्वांचली वोटरों से आम आदमी पार्टी को वोट करने की अपील की थी. लेकिन अब नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पार्टी दिल्ली में अपना आधार तैयार करना चाहती है. पार्टी ने पिछले एमसीडी चुनाव में अपने 100 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, रिजिजू बोले- माफी मांगें
LIVE: प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, रिजिजू बोले- माफी मांगें
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget