एक्सप्लोरर

Delhi Police Commissioner: कौन हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर संजय अरोड़ा, जानें 'तीन सेब साहब' के नाम से क्यों पुकारते थे जूनियर

Sanjay Arora Delhi Police Commissioner: भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक संजय अरोरा को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. इसको लेकर गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है.

Sanjay Arora Police Commissioner: भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक संजय अरोरा को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. इसको लेकर गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है. संजय अरोरा अब राकेश अस्थाना की जगह लेंगे. संजय अरोरा 31 जुलाई 2025 तक के लिए अपने पद पर बने रहेंगे. बता दें कि इससे पहले के कमिश्नर राकेश अस्थाना आज रिटायर हो रहे हैं जिनकी जगह पर संजय अरोरा को नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. राकेश अस्थाना को पिछले साल एक साल का सेवा विस्तार करके दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाया गया था.

तमिलनाडु कैडर के साल 1988 बैच के अधिकारी संजय अरोड़ा को अगस्त 2021 भारत तिब्बत सीमा पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया था. इसके अलावा उन्होंने सितंबर 2021 में भारत चीन एलएसी गार्डनिंग फोर्स का कार्यभार संभाला था. संजय अरोड़ा को आईटीबीपी में तीन सेब साहब के नाम से जाना जाता है. संजय अरोड़ा देश के उन गिने चुने आईपीएस में से हैं जो किसी अर्धसैनिक बल में डेप्युटेशन पर कमांडेट के पद पर आए थे. अरोड़ा ने साल 1997 से 2002 तक कमांडेट के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं.

इसलिए बुलाया जाता है तीन सेब साहब

संजय अरोड़ा ने साल 1997 से 2000 तक उत्तराखड के मताली में आईटीबीपी की बटालियन की कमान संभाली थी. उस दौरान वे अपने जवानों को दिन में तीन सेब खाने पर जोर दिया करते थे. इसलिए उन्हें आज तक तीन सेब साहब के नाम से आज भी जाना जाता है. अर्ध सैनिक बल में आईपीएस अधिकारी आमतौर पर आईजी या उसके ऊपर के स्तर पर जाते हैं, डीआईजी के पद पर भी कम ही जाते हैं.

संजय अरोड़ा चीन मामलों के जानकार

संजय अरोरा ने एक प्रशिक्षक के रूप में भी आईटीबीपी में योगदान दिया था और साल 2000 से 2002 तक आईटीबीपी अकादमी, मसूरी में कमांडेंट (प्रशिक्षण) के तौर पर सेवारत रहे थे. उन्हें आईटीबीपी में चीन मामलों का जानकार भी कहा जाता है. पर्वतीय तैनातियो के लिए विशेषज्ञ समझी जाने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आईटीबीपी के संजय अरोड़ा 31वें प्रमुख रहे.

वीरता सम्मान से सम्मानित संजय अरोड़ा

आईपीएस (IPS) बनने के बाद उन्होंने तमिलनाडु पुलिस  (Tamilnadu Police) में अलग-अलग पदों पर काम किया है. वो स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के एसपी भी रह चुके हैं. इसके अलावा चंदन तस्कर वीरप्पन (Veerappan) के गिरोह के खिलाफ कई सफल ऑपरेशन के लिए संजय अरोड़ा (Sanjay Arora) को मुख्यमंत्री की ओर से वीरता सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है. बताया जाता है कि तेजतर्रार पुलिस अधिकारी संजय अरोड़ा के पास नेतृत्व करने की जबरदस्त क्षमता है, जिसका फायदा अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Commissioner of Police: ITBP के DG संजय अरोड़ा बने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

ये भी पढ़ें: Delhi Police: स्पेशल सेल ने दो कुख्यात गैंगस्टर को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, कई राज्यों में थे वांटेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget