एक्सप्लोरर

Delhi Murder Case: डेक्सटर वेब सीरीज देखी और लाश छुपाने के लिए खरीदा फ्रिज, श्रद्धा मर्डर केस में खुलासा

Delhi Crime News: आरोपी हत्या करने के बाद फ्रिज खरीदकर लाया और शव के टुकड़े फ्रिज में रखे थे. वह हर रात महरौली के जंगल में शव के टुकड़ों को फेंकने जाता था.

Shraddha Murder Case: देश की राजधानी में एक युवक ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है. 28 साल के युवक ने पहले अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या की और फिर उसके शव के 35 टुकड़े किए. आरोपी हत्या करने के बाद फ्रिज खरीदकर लाया और शव के टुकड़े फ्रिज में रख दिए. वह हर रात लगभग 2 बजे महरौली के जंगल में शव के टुकड़ों को फेंकने जाता था. हत्या के बाद आरोपी नॉर्मल लाइफ जी रहा था. मामला तब सामने आया जब लड़की के पिता पुलिस के पास गए और अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. 

आरोपी ने करीब 6 महीने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की, जिसका खुलासा अब हुआ है. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम आफताब पूनावाला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, आफताब और श्रद्धा (26) नाम की युवती की मुंबई में एक कॉल सेंटर नौकरी के दौरान दोस्ती हुई थी. जिसके बाद ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. परिवार का विरोध करने पर दोनों भागकर दिल्ली आ गए. 

डेक्सटर वेब सीरीज देखकर किया प्लान

दिल्ली आने के बाद ये पहले पहाडगंज के एक होटल में एक दिन रुके. फिर महरौली के एक मकान में 15 मई से किराए पर रहने लगे और 18 मई को आफताब ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया. आफताब ने डेक्सटर वेब सीरीज देखकर इस हत्या को अंजाम दिया. इसी वेब सीरीज से उसे बॉडी डिस्पोज करने का आईडिया आया था.

पहले शेफ की नौकरी करता था आरोपी

सूत्रों के मुताबिक आफताब कॉल सेंटर में काम करने से पहले शेफ की नौकरी करता था. उसे हथियार से बॉडी काटना आता था. आरोप है कि अपार्टमेंट में शव के कारण बदबू ना आए इसलिए आरोपी अगरबत्ती जलाता था. पुलिस सूत्रों ने कहा कि आरोपी ने 18 मई को कथित तौर पर बहस के बाद लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी थी, क्योंकि वह जोर दे रही थी कि दोनों शादी कर लें. 

18 दिनों तक रहा शव के टुकड़ों के साथ

हत्या के अगले 18 दिनों तक आरोपी शव के टुकड़ों के साथ रहा और कथित तौर पर हर रात 2 बजे महरौली के जंगल में टुकड़ों का निपटान करने जाता था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को पांच दिन की रिमांड पर ले लिया है. अधिकारियों ने कहा कि जंगल से शरीर के कुछ हिस्से बरामद किए गए हैं, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि ये मानव अवशेष हैं या नहीं. आरोपी ने जिस चाकू का इस्तेमाल किया वह अभी तक बरामद नहीं हुआ है. 

ये भी पढ़ें- 

अफताब ने किए श्रद्धा के 35 टुकड़े, 180 दिन बाद दिल्‍ली पुलिस ने ऐसे निकाला हत्‍या का सुराग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget