एक्सप्लोरर

इंदिरा की तरह मेरी भी हत्या हो सकती है, BJP मेरी जान के पीछे पड़ी है: केजरीवाल

बीजेपी ने कहा है कि अगर केजरीवाल को अपने पीएसओ पर संदेह है तो उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की? ये पुलिसकर्मियों का अपमान है.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने को आरोप लगाया है कि बीजेपी उनकी जान के पीछे पड़ी हुई है. उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह उनकी भी हत्या हो सकती है. केजरीवाल ने आशंका जताई है कि इंदिरा गांधी की तरह ही उनका पीएसओ उनकी हत्या कर सकता है. मेरे अपने सुरक्षा अधिकारी बीजेपी को रिपोर्ट करते हैं.

मेरी हत्या कर दी जाएगी और पुलिस कहेगी कि एक असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ता था- केजरीवाल

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के मोतीनगर क्षेत्र में एक रोड शो के दौरान एक व्यक्ति ने केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया था. दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि दोषी आप का एक असंतुष्ट कार्यकर्ता है लेकिन पार्टी ने हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था. केजरीवाल ने कहा, ‘‘मेरी हत्या कर दी जायेगी और पुलिस कहेगी कि यह एक असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ता था. इसका क्या मतलब है, यदि कोई कांग्रेस कार्यकर्ता कैप्टन साहब (पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह) से नाराज है तो क्या वह उन्हें मार सकता है, यदि कोई बीजेपी कार्यकर्ता मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) से नाराज है तो क्या वह उन्हें मार सकता है?’’

हम अपने कर्तव्य के लिए प्रतिबद्ध है- दिल्ली पुलिस

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि केजरीवाल की सुरक्षा में लगी इकाई प्रशिक्षित कर्मियों का एक पेशेवर समूह है जो पूरी तरह से अपने कर्तव्य के लिए प्रतिबद्ध है और वह उच्च स्तर के समर्पण और पेशेवर ढंग के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करता है. दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा, ‘‘यह इकाई सभी राजनीतिक दलों के कई उच्च गणमान्य लोगों के लिए सुरक्षा कवच प्रदान कर रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम में तैनात सुरक्षाकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध हैं.’’

केजरीवाल ने पुलिसकर्मियों का अपमान किया है- विजेन्द्र गुप्ता

दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए 50 कर्मियों का एक दल है. वे लोग सभी जगहों पर केजरीवाल की सुरक्षा करते हैं. बीजेपी नेता विजेन्द्र गुप्ता ने सवाल किया कि आम आदमी पार्टी प्रमुख को अगर अपने पीएसओ पर संदेह है तो उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की. उन्होंने आरोप लगाकर पुलिसकर्मियों का अपमान किया है.

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया, ‘‘चार मई को थप्पड़ पड़ने से पहले केजरीवाल ने अपने लाइजनिंग अधिकारी से अपने वाहन से सुरक्षा हटाने को कहा था. उनका निर्देश रोजनामचे में दर्ज है, जो मैं पहले ही बता चुका हूं. इस घटना का राजनीतिक लाभ लेने में असफल रहने पर केजरीवाल कह रहे हैं कि उनका पीएसओ बीजेपी को रिपोर्ट करता है.’’

गुप्ता को केजरीवाल के रोजनामचे के बारे में कैसे पता है?- सिसोदिया

बीजेपी नेता ने कहा कि यदि केजरीवाल को अपने पीएसओ पर भरोसा नहीं है तो उन्हें यह बात पुलिस से कहनी चाहिए थी और उसे हटवा देना चाहिए था. उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि केजरीवाल ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है, वह सिर्फ इसका फायदा उठाना चाहते हैं और मीडिया में ऐसे बयान देकर लोगों का ध्यान भटका रहे हैं.’’  वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि गुप्ता को केजरीवाल के रोजनामचे के बारे में कैसे पता है.

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए यहां क्लिक करें नतीजों से पहले विपक्षी खेमे में हलचल तेज, राहुल-अखिलेश, मायावती समेत कई बड़े नेताओं से मिले चंद्रबाबू नायडू Full Details: 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग आज, जानिए- आखिरी चरण का A टू Z ब्यौरा लोकसभा चुनाव 2019: जानें, NDA और UPA में कौन-कौन प्रमुख पार्टियां हैं शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
Xप्लेन: 2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget