एक्सप्लोरर

दिल्ली: गिलगित बाल्टिस्तान को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के खिलाफ हिंदू सेना का प्रदर्शन, जलाए इमरान खान के पोस्टर

हिंदू सेना का कहना है कि गिलगिट बाल्टिस्तान भारत का है. इसे पाकिस्तान अपने कब्जे में लेना चाहता. हिंदू सेना की मांग है कि भारत सरकार यह मसला UN में लेकर जाए.

नई दिल्ली: पाकिस्तान गिलगित-बाल्टिस्तान के दर्जे को बदल कर उसे पूर्ण राज्य का दर्जा देने की योजना बना रहा है. पाकिस्तान में कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान मामलों के मंत्री अली आमीन गंडापुर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में  सरकार की इस योजना की जानकारी दी. हांलांकि अभी इस मसले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आधिकारिक सूचना नहीं दी है.

2009 में गिलगित-बाल्टिस्तान सशक्तीकरण और स्व-शासन आदेश पेश किया गया था. अगर गिलगिट बाल्टिस्तान पूर्ण राज्य बनाया जाता है तो इस आदेश का उल्लंघन साफ तौर पर होगा.

दिल्ली के चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन पर  बुधवार को हिंदू सेना पाकिस्तान द्वारा कश्मीर पर नाजायज कब्जे और पाकिस्तान में गिलगित-बाल्टिस्तान के विलय की योजना के विरोध में  प्रदर्शन करने पहुंची.

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान होश में आओ, कश्मीर हमारा है आदि नारों के साथ प्रदर्शन की शुरुआत की.  हिन्दू सेना का यह मार्च पाकिस्तान हाई कमीशन तक जाना था लेकिन धारा 144 लगा होने के कारण सभी लोगों को चाणक्यपुरी में ही रोक दिया गया.

कोरोनावायरस के संक्रमण के मद्देनजर लोगों की भीड़ जुटने पर मनाही है. इस मौके पर दिल्ली पुलिस की भारी फोर्स लोगों को तितर बितर करने की कोशिश करती रही. साथ ही पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों को जगह खाली करने की चेतावनी भी दी गई.

हिन्दू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि "73 सालों से अवैध रूप से हासिल किया गिलगिट - बाल्टिस्तान भारत का है. पाकिस्तान गिलगिट बाल्टिस्तान को अपने कब्जे में लेना चाहता है. वहां शिया समुदाय पर लगातार अत्याचार हो रहा है. इस मसले को लेकर भारत को UN में जाना चाहिए. पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा है. हमारे  अंग में पाकिस्तान कैसे हस्तक्षेप कर सकता है. "

प्रदर्शनकारियों ने इस मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पोस्टर को जलाकर अपना क्रोध व्यक्त किया , साथ ही जल्द से जल्द इस मुद्दे को लेकर UN तक ले जाने की अपील भी की.

यह भी पढ़ें

Exclusive: कृषि बिल पर बोले अनुराग ठाकुर- MSP जैसी थी वैसे ही बनी रहेगी, किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget