एक्सप्लोरर

दिल्ली: फीका नजर आएगा इस बार का दशहरा, रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब

दिल्ली में इस बार दशहरे के मेले नहीं लगने वाले हैं. दिल्ली सरकार ने 31 अक्टूबर तक मेले, प्रदर्शनी, जुलूस और रैली पर रोक जारी रखी है. हर साल दिल्ली में जगह-जगह दशहरे का जश्न मनाया जाता था लेकिन इस बार इस त्योहार पर रंगत फीकी ही रहने वाली है.

दिल्ली में भव्य राम लीलाओं का हर साल आयोजन होता है लेकिन इस बार कोरोना के चलते कई सारी राम लीलाएं आयोजित नहीं हो पा रहीं हैं. दिल्ली सरकार ने कहा है कि 31 अक्टूबर किसी तरह के मेला, फूड स्टॉल, झूला, रैली, प्रदर्शनी और जुलूस को इजाजत नहीं दी जाएगी. हालांकि राम लीलाओं को नियमों का पालन करते हुए आयोजन की इजाजत मिल गई है लेकिन कम समय सीमा में कई सारी राम लीलाएं आयोजित नहीं हो पा रहीं हैं जिससे राम लीला में भाग लेने वाले कलाकारों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रहीं हैं.

इस बार दशहरे में रावण की हंसी और ठहाकों की आवाज सुनाई नहीं देगी और ना ही सुनाई देगी लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट. रावण इस बार दशहरे के अवसर पर आप को लोगों की तस्वीरें उतारता हुआ दिखे तो चौकिएगा नहीं. क्यूंकि ये कोरोना के काल का रावण है, जो विवश है अपनी परिस्थितियों से, जिसके पास कोई काम नहीं है. पेट की आग बुझाने के लिए ये रावण कभी कभार किसी इवेंट में जाकर फोटोग्राफी करता है.

रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों की कैसी है स्थिति दिल्ली के लाजपत नगर में रहने वाले प्रदीप भागोत्र उर्फ बिट्टू पिछले 25 सालों से दिल्ली की राम लीलाओं में भाग लेते आ रहे हैं और रावण का किरदार निभा रहे हैं. राम लीला में हिस्सा लेने की लिए वो महीनों पहले ही प्रेक्टिस करना शुरू कर देते हैं. हर कलाकार इस दौरान काफी परेशानी से गुजर रहा है. प्रदीप जी ने अपने बेटे के स्टडी रूम को किराए पर दे दिया है ताकि कुछ पैसे निकल सकें.

प्रदीप का कहना है कि उनको रामलीला का इंतजार था और आर्थिक रूप से जो परेशानियां है उसमें कुछ राहत मिलती. लेकिन ऐसा ना होने वजह से काफी परेशानियां उठाईं. जहां एक तरफ कोरोना वायरस से रामलीला का आयोजन प्रभावित हुआ, वहीं कलाकार अलग से काम कर रहे थे उससे भी हाथ धोना पड़ा और अब उन्हें कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है.

रामलीला कलाकारों को नहीं मिली कोई मदद रावण लंकापति था जो सोने की लंका पर राज करता था. वहीं इस युग का रावण घर से भी ना निकल पाए. प्रदीप (रावण) का कहना है कि अब तो सारी सेविंग्स भी खत्म हो चुकी है. सरकार लोगों को राशन देती है लेकिन उन कलाकारों को कोई सहायता नहीं मिलती.

उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार ने रामलीला की इजाजत तो दी है लेकिन उसकी तीन शर्ते हैं. कम समय में रामलीला का आयोजन हो पाना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है. कोरोना के चलते जो अलग काम कर रहे हैं वह भी नहीं हो पा रहा है. सोचा था कि 4 गुना से जो नुकसान हुआ है स्थिति थोड़ी सुधरेगी लेकिन अभी कलाकारों की कोई आवाज नहीं सुन रहा. मेरे परिवार में पत्नी है एक बेटा है. हर बार का खर्चा कैसे मैनेज कर रहे हैं यह बस हम जानते हैं. पिछले कई दिनों में जो बचा कुचा पूंजी है वह भी खत्म हो रहा है.

कलाकारों को अब कोई उम्मीद नहीं वहीं रोहिणी के विनीत कई सारे किरदार रामलीला में निभाते चले आ रहें हैं. उनका कहना है कि पहले रामलीला से उम्मीद थी कि रामलीला होगी तो चार चीजें घर की सही हो सकती हैं लेकिन अब कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. बच्चों की फीस के लिए भी पैसे जुटाना बहुत मुश्किल है. कई सारी ईएमआई चल रही है जिसमें सारी सेविंग चली जाती है. किसी तरह से घर चल रहा है.

विनीत ने आगे कहा, दिल्ली की राम लीलाएं भव्य और प्रसीद होती हैं. इस बार सोचा था कि रामलीला होगी तो चंद पैसे आ जाएंगे, घर बार चल जाएगा लेकिन फिर इतनी देर से दिल्ली सरकार ने अपना फैसला बताया कि इतने कम समय में तैयारी नहीं हो सकती.

दिल्ली में न जाने ऐसे कितने कलाकार होंगे जो कोरोना के प्रभाव के चलते अब रामलीला के आयोजन में हिस्सा नहीं ले सकते हैं क्योंकि ज्यादातर रामलीला आयोजित ही नहीं हो रही.

ये भी पढ़ें

कोरोना अपडेट: देश में अबतक 9 करोड़ लोगों का हुआ टेस्ट, 24 घंटे में आए 63 हजार नए केस, 74 हजार ठीक हुए

इस दिवाली Tata Harrier समेत इन कारों पर मिल रही भारी छूट, ये कंपनी भी दे रही डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget