एक्सप्लोरर

Delhi Government: दिल्ली की इन 3 सड़कों का होगा कायाकल्प, सरकार ने 23.96 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

मनीष सिसोदिया ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस परियोजना को समय के साथ पूरा किया जाए ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी नहीं आए और उनको ट्रैफिक से भी निजात मिले.

लोक निर्माण विभाग ( PWD) के तहत आने वाली परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग के कामों का निरीक्षण कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने आज बेनिटो जुआरेज मार्ग (बीजे मार्ग) पर अंडरपास के निर्माण कार्य के साथ सेंट्रल  और नई दिल्ली की सड़कों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों की आज समीक्षा की.  

सड़कों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री ने 23.96 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं को मंजूरी दी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने बेनिटो जुआरेज मार्ग पर बन रहे अंडरपास के साथ बन रहे फुटओवर ब्रिज और स्काईवॉक में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वहां लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने के 2.54 करोड़ रुपये के परियोजना को भी मंजूरी दी. 

सुरक्षित और सुंदर सड़कें देना है लक्ष्य

इन परियोजनाओं को मंजूरी देने के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुंदर सड़कें देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा फोकस दिल्ली की सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने, उन्हें बेहतर बनाने और लोगों को सड़कों के इस्तेमाल का बेहतर अनुभव देना है.

मनीष सिसोदिया ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस परियोजना को समय के साथ पूरा किया जाए ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी नहीं आए और उनको ट्रैफिक से भी निजात मिले. आपको बता दें कि बी.जे. मार्ग और इनर रोड के जंक्शन पर बनने वाले इस अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे अगले महीने से आम जनता के उपयोग के लिए खोल दिया जायेगा.

स्काईवॉक और फुटओवर ब्रिज पर लगाई जाएगी लिफ्ट और एस्केलेटर

वहीं इस अंडरपास के साथ बन रहे फुटओवर ब्रिज और स्काईवॉक के उपयोगकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपमुख्यमंत्री ने यहां लिफ्ट और एस्केलेटर के निर्माण के लिए 2.54 करोड़ की मंजूरी दी है. आपको बता दें कि यहां पर 4 लिफ्ट लगाई जाएंगी. जिनकी कुल क्षमता 24 लोगों की होगी और 2 एस्केलेटर का निर्माण किया जाएगा.

इस प्रोजेक्ट में मुनिरका फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए एक फ्लाईओवर का निर्माण, बी.जे. मार्ग और इनर रोड के जंक्शन पर अंडरपास और एलिवेटेड रोड, रैंप, स्काईवॉक, आरसीसी ड्रेन, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, सड़क को चौड़ा/मजबूत बनाना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि का निर्माण शामिल है. 

इन सड़कों का बदलेगा स्वरूप

1. राजपुरा रोड से तीस हजारी रेड लाइट से सिविल लाइन थाना तक, लागत- रु. 4,44,02,000
2. वजीराबाद रिंग रोड से गांधी विहार सबवे तक आउटर रिंग रोड, लागत- रु. 9,75,22,200
3. गांधी विहार से बुराड़ी फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड, लागत- रु. 9,77,59,900

Modi Cabinet Decision: ख़रीफ़ सीजन में नहीं बढ़ेंगे डीएपी खाद के दाम, मोदी सरकार ने किया फ़र्टिलाइज़र सब्सिडी में किया इज़ाफ़ा

Kashmir Electric Project: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में 540 मेगावाट की परियोजना को मंजूरी, मोदी कैबिनेट का फैसला

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget