एक्सप्लोरर

Delhi Government Website: दिल्ली में एक क्लिक में मिलेंगी सरकारी सेवाएं, CM केजरीवाल ने की 180 नई वेबसाइट की शुरुआत

Delhi Government Website: साल 2008 में दिल्ली सरकार की वेबसाइट बनाई गई थी, जो पुरानी तकनीक पर आधारित थी और सर्वर भी पुराने तकनीक पर थे. अब इसे अपडेट करके मोबाईल फ्रेंडली बनाया गया है.

Delhi Government Website: दिल्ली सरकार की सेवाएं और जानकारियां अब आपको एक क्लिक में उपलब्ध हो जाएंगी. अब वेबसाइट पर कितना भी ट्रैफिक लोड पड़ेगा, पर वो क्रैश नहीं होगी और मोबाईल व टैब पर भी बड़ी आसानी से एक्सेस कर पाएंगे. लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने मंगलवार (25 अप्रैल) को नया वेबपोर्टल और 50 विभागों की 180 वेबसाइट्स का शुभारंभ किया.

सभी विभागों की वेबसाइट को वेब पोर्टल से इंटीग्रेट किया गया है. 2008 में लांच की गई दिल्ली सरकार की मौजूदा वेबसाइट पुरानी तकनीक पर आधारित थी, जो ट्रैफिक लोड बढ़ते ही क्रैश हो जा रही थी. इसकी वजह से लोगों को सरकारी सेवाएं और जानकारियां हासिल करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

क्लाउड आधारित होंगी वेबसाइट

इस मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की नई वेबसाइट क्लाउड पर आधारित है. इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और स्पेस भी पर्याप्त है. अब ट्रैफिक बढ़ने पर भी वेबसाइट क्रैश नहीं होगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के वेबपोर्टल के साथ विभिन्न विभागों की 180 वेबसाइट को लॉन्च किया.

इस दौरान आईटी मंत्री कैलाश गहलोत और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने आईटी विभाग को बधाई देते हुए कहा कि आज दिल्ली सरकार के 50 विभागों की 180 वेबसाइट लांच की गई है. सभी वेबसाइट दिल्ली सरकार के वेब पोर्टल से इंटीग्रेटेड हैं.

लेटेस्ट तकनीक है मोबाईल फ्रेंडली
इससे पहले 2008 में दिल्ली सरकार की वेबसाइट बनाई गई थी, जो पुरानी तकनीक पर आधारित थी और सर्वर भी पुराने तकनीक पर थे. वो वेबसाइट मोबाईल और टैब फ्रेंडली नहीं थी. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अब हम क्लाउड पर चले गए हैं और सर्वर की जरूरत को खत्म कर दी गई है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोविड के दौरान दिल्ली सरकार ने कुछ स्कीम की घोषणा की थी. उस दौरान एकदम से वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ गया था और सर्वर तक क्रैश कर गए थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब हमारे पास लेटेस्ट तकनीक है और पर्याप्त स्पेस है.

'टेक्नोलॉजी का भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस है'
हम आने वाले समय में इस बात पर भी नजर रखेंगे कि लोगों की क्या-क्या जरूरते हैं. कौन सी चीजों को जनता ज्यादा देख रही है और जनता को कौन सी चीज ज्यादा चाहिए. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस है. हम लोगों की सेवाएं बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सरकार के कामकाज में अधिक से अधिक कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, इस पर ज्यादा ध्यान देंगे. वहीं, दिल्ली के आईटी मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि 2007-08 के बाद अब जाकर सरकार के विभिन्न विभागों की वेबसाइट का पुनर्गठन हो सका है. अभी तक हम जब भी कोई प्रोग्राम लांच करते थे तो ट्रैफिक बढ़ते ही वेबसाइट क्रैश हो जाती थी.

यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए वेबसाइट हुई अपडेट
कैलाश गहलोत ने कहा कि सरकार ने कोविड के दौरान पैरा ट्रांजिट ड्राइवरों को पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी. उस समय जैसे ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ता था, तब वेबसाइट क्रैश हो जाती थी. नई वेबसाइट में इन बातों का ध्यान रखा गया है. इसलिए इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. अब अगर वेबसाइट पर प्रति सेकेंड लाखों की संख्या में ट्रैफिक होती है तब भी ये क्रैश नहीं होगी. पब्लिक यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए वेबसाइट में सभी आवश्यक चीजों का ध्यान रखा गया है. अब लोग मोबाईल पर भी वेबसाइट को बड़ी आसानी से एक्सेस कर सकते हैं. पहले की वेबसाइट मोबाईल फ्रेंडली नहीं थी. मोबाईल पर पूरा कंटेंट नहीं आता था. 

दिल्ली सरकार की मौजूदा वेबसाइट्स को 2008 में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने आईबीएम के जरिए एक सामग्री प्रबंधन प्रणाली (सीएमएस) का उपयोग करके लॉन्च किया था. इसमें इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक पुरानी थी और सर्वर मौजूदा समय में प्रचलन में नहीं है. पुरानी तकनीक के कारण मौजूदा सीएमएस को बनाए रखना चुनौती है. इस वजह से बार-बार आउटेज और ब्रेकडाउन का सामना करना पड़ता है.

आसानी से तलाश कर सकेंगे कोई भी जानकारी 
दिल्ली सरकार ने अब अपनी सभी मौजूदा वेबसाइटों को इस नए प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट कर दिया है. वेबसाइट बनाते समय मजबूत और स्केलेबल आर्किटेक्चर को लागू किया गया है और दुनिया की सर्वोत्तम प्रैक्टिसेज और स्टैंडर्ड का पालन किया गया है. वेबसाइट को आवश्यकता के अनुसार अधिक जानकारीपूर्ण, सौंदर्यपूर्ण और उन्नत किया गया है. अब वेबसाइट पर दिल्ली सरकार की सभी जानकारी एक क्लिक में आसानी से उपलब्ध हो सकेगी. लोग आसानी से अपनी जानकारी तलाश सकेंगे. वेबसाइट बनाते समय इन सारी बातों का ध्यान रखा गया है.

नई वेबसाइट को एक्सेस करना बहुत आसान
दिल्ली सरकार की नई वेबसाइट नई तकनीक पर आधारित है. अब कोइ भी व्यक्ति अपने मोबाईल, टैबलेट या वेब ब्राउजर पर इसको बड़ी आसानी से एक्सेस कर सकता है. इसमें विभिन्न विभागों के सोशल मीडिया अकाउंट को एक साथ इंटीग्रेटेड किया गया है. पुरानी वेबसाइट्स की तुलना में नई वेबसाइट को एक्सेस करना बहुत आसान है. इसमें कोई भी कंटेंट बहुत तेजी से कम समय में लोड किया जा सकता है. वेबसाइट की परफार्मेंस अच्छी है, जिससे उपयोगकर्ता को एक्सेस करने में अच्छा लगेगा. डेटा और साम्रगी को सुरक्षित रखने के लिए ऑटो आर्काइव है. ये वेबसाइट्स जीआईजीडब्ल्यू या डब्ल्यू3सी और द्विभाषी/बहुभाषी का समर्थन करता है.

ट्रैक करने के लिए डेटा एनालिटिक्स की सुविधा
पेज का लेआइट सुंदर और आकर्षक बनाया गया है. वेबसाइट पर ट्रैफिक, विजिटर और समय का विश्लेषण आदि भी है. किसी भी स्तर पर थर्ड पार्टी एपीआई के साथ एकीकृत करना आसान है. वेबसाइट पर उपयोगकर्ता के जुड़ाव, अवधारणा और व्यवहार को ट्रैक करने के लिए डेटा एनालिटिक्स भी उपलब्ध है. वेबसाइट को पुराने वर्जन से नए वर्जन में अपग्रेड करना बहुत आसाना है. अपग्रेड के दौरान बहुत कम समय में नया वर्जन डाउनलोड हो जाता है. साथ ही, प्रासंगिक सूचनाओं और ट्रिगर्स के साथ सामग्री का प्रबंधन करने के लिए आसान इंटरफ़ेस है.

ये भी पढ़ें: Parkash Singh Badal Death: कौन हैं गुरमीत खुदियां? जिन्होंने आखिरी चुनाव में खत्म कर दी थी प्रकाश सिंह बादल की बादशाहत

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget